भीम एसबीआई पे के साथ इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के किसी भी पेट्रोल पंप से पेट्रोल डलवाने के बाद आपको 5 लीटर तक पेट्रोल फ्री में मिलेगा।
एसबीआई ग्राहकों के लिए अच्छी खबर, खासकर जो वाहन मालिक हैं उनके लिए। अब BHIM SBI Pay के साथ इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के किसी भी पेट्रोल पंप से पेट्रोल डलवाने के बाद आपको 5 लीटर तक पेट्रोल फ्री में मिलेगा। आपको जल्दबाजी की जरूरत है क्योंकि यह प्रस्ताव 23 नवंबर, 2018 तक मान्य है, यह केवल स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने अपने ग्राहकों को सूचित किया है। इसके लिए प्रतिदिन 10,000 विजेता होंगे।
फ्री में पेट्रोल पाने का तरीका
- एसबीआई की वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार ग्राहक को पेट्रोल भरवाते समय BHIM एप के जरिए भुगतान करना होगा और इसके लिए आपको कम से कम 100 रुपए का पेट्रोल भरवाना होगा।
- भीम एप के जरिए किए गए भुगतान का नंबर लिखकर फोन नंबर 9222222084 पर एसएमएस भेजना होगा।
- एसएमएस के कुछ चार्जेस भी लगेंगे।
- अगर लकी कस्टमर हुए तो आपको फ्री में पेट्रोल मिलेगा। इसकी जानकारी आपको फोन के माध्यम से मिलेगी।
- इससे संबंधित अधिक जानकारी के लिए आप एसबीआई की ओर से प्रस्तुत लिंक https://bank.sbi/portal/documents/37947/14561602/Cashback+Offer+at+Indian+Oil+outlets.pdf/87b1c857-0ccc-410f-9046-fbefe675b0b6 पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं।
भीम एप
भीम एप का पूरा नाम भारत इंटरफेस फॉर मनी है। BHIM एप एंड्रॉयड और iOS दोनों की यूजर्स के लिए कार्य करता है। इसे नेशनल पेमेंट कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने बनाया है, जो UPI पर काम करता है। तो वहीं UPI, IMPS पर काम करता है और इसके जरिए एक बैंक से दूसरे बैंक तक स्मार्टफोन से ही पैसों को ट्रांसफर किया जा सकता है।
23 नवंबर के बाद मान्य नहीं होगा ऑफर
यह ऑफर 23 नवंबर रात 12 बजे के बाद से बंद हो रहा है। इसके बाद आधी रात यानी 12 बजे के बाद कोई भी इस ऑफर का फायदा नहीं उठा पाएंगे। यह ऑफर भारत के लोगों के लिए जिनकी उम्र 18 वर्ष से उुपर है उनके लिए 1 अप्रैल 2018 को लागू किया गया था।
कस्टमर केयर से ले सकते हैं मदद
इस ऑफर के बारे में आप कस्टमर केयर से भी जान सकते हैं इसके लिए आप टोल फ्री नंबर 1800228888 पर डायल कर सकते हैं। इसके अलावा जरुरत होने पर आप [email protected] से मेल पर मदद पा सकते हैं। लकी ग्राहकों को 10,000 SMS भेजे जाएंगे जिसमें 50, 100, 150 और 200 रुपए का कैशबैक होगा। एक मोबाइल नंबर पर अधिकतम दो बार इस ऑफर का लाभ लिया जा सकता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications