इस सप्ताह देश के अधिकांश राज्यों में बैंक तीन दिन तक बंद रहेंगे। बैंकों में ये छुट्टियां ईद-ए-मिलाद, गुरु नानक जयंती और चौथे शनिवार के कारण है।
इस सप्ताह देश के अधिकांश राज्यों में बैंक तीन दिन तक बंद रहेंगे। बैंकों में ये छुट्टियां ईद-ए-मिलाद, गुरु नानक जयंती और चौथे शनिवार के कारण है। तीन दिन तक पड़ने वाले इन छुट्टियों से आपको बैंकिंग लेन-देन में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में आप अपने जरुरत का पैसा एटीएम से अभी निकाल लें। क्योंकि बैंक बंद रहने की स्थिति में एटीएम में भी पैसा खत्म हो सकता हैं।

दरअसल 20 नवंबर को ईद- ए मिलाद की सरकारी छुट्टी है, वहीं 23 नवंबर को गुरुनानक जयंती है। इस दिन भी सरकारी छुट्टी के चलते कई शहरों में बैंक बंद रहेंगे। इसके अलावा 24 नवंबर को चौथा शनिवार है और चौथे शनिवार को कई बैकों की छुट्टी होती है।
इन शहरों में बैंक तीन दिन बंद रहेंगे
मुंबई समेत पूरे महाराष्ट्रा, नई दिल्ली, हैदराबाद, रायपुर, रांची, श्रीनगर, देहरादून, जम्मू, कानपूर और लखनऊ में बैंक 3 दिन ( बुधवार, शुक्रवार औऱ शनिवार) के लिए बंद रहेंगे।
इन शहरों में 2 दिन बंद रहेंगे बैंक
वहीं इन शहरों में मात्र दो दिन बंद रहेंगे बैंक, अहदाबाद, बैंग्लुरु, भोपाल,चेन्नई जैसे शहरों में केवल बुधवार और शनिवार को बैंक बंद रहेंगे। इन शहरों में गुरुनानक जयंती की छु्टी नहीं है। इसलिए 23 नवंबर को यहां बैंक खुले रहेंगे।
इन शहरों में केवल 1 दिन बंद रहेंगे बैंक
बता दें कि देश में कई शहरे ऐसे भी हैं जहां केवल 1 दिन की छुट्टी होगी।अगरतला, भुवनेश्वर, गैंगटोक, इंफाल, गोवा, पटना जैसे शहरों में बैंक केवल 1 दिन चौथे शनिवार को बंद रहेगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

RBI रेपो रेट स्थिर: अब FD और PPF में पैसा लगाने का सही तरीका जानें

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

8th Pay Comission: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! 8वें वेतन आयोग को लेकर अपडेट! सैलरी बढ़ेगी या नहीं?



Click it and Unblock the Notifications