कारोबारी सप्ताह के पहले दिन यानी सोमवार को शेयर बाजार में बढ़त देखने को मिल रही है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी हरे निशान पर खुलकर बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आ रहे हैं। इस समय बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स जहां 84.94 अंकों पर 0.2 फीसदी की बढ़त के साथ 35542.10 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी भी 11.70 अंकों पर 0.1 फीसदी की बढ़त के साथ 10693.90 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों की बात करें तो यहां पर भी हल्की खरीदारी का माहौल नजर आ रहा है। बीएसई के मिडकैप इंडेक्स इस समय 0.05 फीसदी की बढ़त के साथ 15004.70 के स्तर पर कारोबार कर रह हे हैं। तो वहीं बीएसई के स्मॉलकैप इंडेक्स भी 0.02 फीसदी की बढ़त के साथ 14489.42 के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
जबकि निफ्टी बैंक -0.1 फीसदी की गिरावट के साथ 26212.10 के स्तर पर कारोबार हो रहा है जबकि निफ्टी के आईटी सेक्टर 0.1 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार करते दिखाई दे रहे हैं।
इसके अलावा बीएसई के कैप गुड्स, हेल्थकेयर सेक्टर और बीएसई मेटल बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आ रहे हैं। जबकि बीएसई ऑयल एण्ड गैस, कॉन्स ड्यूरेबल्स और बीएसई एफएमसीजी सेक्टर आज गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।
आज की टॉप गेनर्स कंपनियों की बात करें तो यस बैंक, इचर मोटर्स, हिंडाल्को, एम एण्ड एम और डॉ रेड्डीस लैब्स बढ़त के साथ कारोबार कर रही हैं जबकि टॉप लूजर्स कंपनियों में भारती एयरटेल, एक्सिस बैंक, एसबीआई, अदानी पोर्ट्स और एचपीसीएल गिरावट के साथ कारोबार करती नजर आ रही हैं।
ग्लोबल मार्केट में एशियाई बाजार में आज मिला-जुला कारोबार देखने को मिल रहा है। इस समय जापान का बाजार निक्केई जहां 0.5 फीसदी की बढ़त के साथ 21793.10 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं स्ट्रेट्स टाइम्स -0.5 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है जबकि हैंग सेंग 0.4 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
