रिजर्व बैंक ने अपने ग्राहकों को इस महीने की अंतिम तारीख तक खाते से मोबाइल नंबर लिंक करने को कहा है। जो लोग ऐसा नहीं करेंगे वो इंटरनेट बैंकिंग सेवा का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।
रिजर्व बैंक ने अपने ग्राहकों को इस महीने की अंतिम तारीख तक खाते से मोबाइल नंबर लिंक करने को कहा है। जो लोग ऐसा नहीं करेंगे वो इंटरनेट बैंकिंग सेवा का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। बैंक ने यह जानकारी अपनी वेबसाइट पर उपलब्ध करायी है। वेबसाइट के अनुसार 30 नवंबर तक ग्राहकों का मोबाइल नंबर खाते से लिंक हो जाना चाहिए। ऐसा नहीं करने पर 1 दिसंबर 2018 से ग्राहकों की नेट बैंकिंग सेवा को ब्लॉक कर दिया जाएगा। बता दें कि यह ऑर्डर भारतीय रिजर्व बैंक की उस गाइडलाइन के साथ दिया गया है जिसमें सभी कमर्शियल बैंकों के ग्राहकों को इलेक्ट्रॉनिक बैंकिंग ट्रांजेक्शन के तहत SMS भेजने के लिए मोबाइल नंबर अनिवार्य रुप से रजिस्टर्ड कराने को कहा है।

बता दें कि आरबीआई ने जुलाई 2017 में एक सर्कुलर जारी किया था, जिसमें यह कहा गया था कि बैंक उन ग्राहकों को इलेक्ट्रॉनिक ट्रांजेक्शन, एटीएम कैश विद्ड्रॉल जैसी सुविधा नहीं दे सकता है, जो अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड नहीं करवाते हैं। ग्राहक अपना मोबाइल नंबर बैंक खाते के साथ रजिस्टर्ड करवाने के बाद बिना किसी असुविधा के इन सुविधाओं का उपयोग कर सकते हैं।
एसबीआई खाते के साथ इस तरह रजिस्टर्ड करें अपना मोबाइल नंबर-
एसबीआई खाते से मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड करने के दो विकल्प हैं पहला ये कि उन्हें अपने ब्रांच में जाना होगा या दूसरा एटीएम। ब्रांच में जाने पर वहां एक फॉर्म दिया जाएगा। इस फॉर्म को भरकर देने के बाद मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड कर दिया जाएगा। तो वहीं एटीएम के द्वारा मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड करवाने के लिए निम्म प्रक्रिया को अपनाना होगा-
- सबसे पहले ग्राहक अपना ATM कार्ड मशीन में स्वैप करें और फिर रजिस्ट्रेशन ऑप्शन को चुनें।
- इसके बाद अपना एटीएम नंबर डालें और 'सही' विकल्प को चुनें।
- फिर एक बार नंबर डालें और 'सही' विकल्प को चुनें।
- इसके बाद स्क्रीन पर एक मैसेज आएगा जिसमें लिखा होगा 'हमारे साथ मोबाइल नंबर रजिस्टर्ड करने के लिए धन्यवाद'।
- बैंक तीन दिनों के अंदर ग्राहक से संपर्क करेगा और एक रेफरेंस नंबर SMS के द्वारा मोबाइल नी भेजा जाएगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
