रविवार को आवासीय क्षेत्र में वित्तीय सेवाएं देने वाली कंपनी एचडीएफसी ने कहा कि उसने सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना पीएमएवाई के तहत 51 हजार से अधिक ग्राहकों को 1,100 करोड़ रुपये
रविवार को आवासीय क्षेत्र में वित्तीय सेवाएं देने वाली कंपनी एचडीएफसी ने कहा कि उसने सरकार की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री आवास योजना पीएमएवाई के तहत 51 हजार से अधिक ग्राहकों को 1,100 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता वितरित की है।
कंपनी ने एक बयान में कहा कि एचडीएफसी ने आर्थिक रूप से कमजोर श्रेणी ईडब्ल्यूएस, निम्न आय समूह एलआईजी और मध्यम आय वर्ग एमआईजी में लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़ी रिण सब्सिडी स्कीम के तहत 9,800 करोड़ रुपये से अधिक का आवास ऋण उपलब्ध कराया है।

हांलाकि इस बात की भी जानकारी दी गयी हैं कि 30 सितंबर को समाप्त तिमाही के दौरान संख्या के आधार पर 37 प्रतिशत और मूल्य के आधार पर 18 प्रतिशत आवास ऋण ईडब्ल्यूएस और एलआईजी श्रेणी के लोगों को दिये गये हैं। उसने कहा कि वह मासिक आधार पर औसतन 8,300 कर्ज ईडब्ल्यूएस और एलआईजी श्रेणी के लोगों के लिए स्वीकृत करता है।
इन आवेदनों पर औसतन 1,354 करोड़ रुपये का कर्ज मंजूर किया गया। ईडब्ल्यूएस और एलआईजी श्रेणी में औसत आवास ऋण क्रमश: 10.1 लाख और 17.6 लाख रुपये होता है।
सरकार ने ऋण से जुड़ी सब्सिडी योजना को जून 2015 में शुरू किया था। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत शुरु में ईडब्ल्यूएस, एलआईजी श्रेणी के आवास ऋण लेने वालों को सरकार की तरफ से ब्याज सब्सिडी उपलब्ध कराने की योजना है। जनवरी 2017 से इस योजना का लाभ एमआईजी श्रेणी के आवास ऋणधारकों को भी उपलब्ध कराया गया है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
