सोमवार को सोने के भाव में भारी गिरावट देखने को मिली। वहीं दूसरी ओर चांदी का भाव भी गिरा।
सोमवार को सोने के भाव में भारी गिरावट देखने को मिली। वहीं दूसरी ओर चांदी का भाव भी गिरा। दिल्ली के सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं के भाव में गिरावट देखी गई। दिल्ली के सर्राफा बाजार में सोने का भाव 50 रुपए गिरकर 32,100 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। सोने में कम मांग और कमजोर वैश्विक संकेतों के कारण गिरावट आई। भारत में सोने की कीमत को जानने के लिए यहां क्लिक करें।

हांलाकि चांदी के भाव में भी 50 रुपए की गिरावट आई। इसका भाव 38,100 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गया। ट्रेडर्स के मुताबिक ज्वेलर्स और रिटेलर्स की तरफ से मांग में कमी के कारण भाव में गिरावट आई। दूसरी तरफ फेडरल रिजर्व ने ग्लोबल इकोनॉमी को लेकर थोड़ी सतर्कता दिखाई है।
इस कारण निवेशकों ने ब्याज दरों की बढ़ोतरी के अनुमान का दोबारा आकलन किया। इसका ये अर्थ लगाया जा रहा है कि ब्याज दरों में बढ़ोतरी धीमी हो सकती है। इस कारण सोने के भाव पर दबाव देखा गया।
वहीं वैश्विक स्तर पर सोना 0.11 फीसदी गिरकर 1220.80 डॉलर प्रति आउंस हो गया। वहीं चांदी 0.21 फीसदी गिरकर 14.46 डॉलर प्रति आउंस हो गई। दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 50-50 रुपए गिरकर क्रमश: 32,100 रुपए और 31,950 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गये। शनिवार को सोने के भाव में 135 रुपए की तेजी आई थी। भारत में चांदी के कीमत से रूबरू होने के लिए यहां क्लिक करें।
दूसरी तरफ आठ ग्राम वाली गिन्नी 24,800 रुपये पर स्थिर रही। साप्ताहिक आपूर्ति वाली चांदी 3 रुपए गिरकर 37,020 रुपये प्रति किलोग्रात रह गयी है। चांदी सिक्का लिवाल 73 हजार रुपये और सिक्का बिकवाल 74 हजार रुपये प्रति सैकड़ा पर स्थिर रहे है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications