भारत का नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक सीएजी वस्तु एवं सेवा कर जीएसटी का परफॉर्मेंस ऑडिट कर रहा है, जिसकी रिपोर्ट शीघ्र जारी की जाएगी।
भारत का नियंत्रक एवं महालेखापरीक्षक सीएजी वस्तु एवं सेवा कर जीएसटी का परफॉर्मेंस ऑडिट कर रहा है, जिसकी रिपोर्ट शीघ्र जारी की जाएगी। जीएसटी के क्रियान्वयन को लेकर परफॉर्मेंस ऑडिट रिपोर्ट संसद के आगामी शीतकालीन सत्र में पेश किया जा सकता है। शीतकालीन सत्र 11 दिसंबर से शुरू हो रहा है। सीएजी एक जुलाई, 2017 से लागू हुई नए अप्रत्यक्ष कर व्यवस्था की कार्यप्रणाली की ऑडिटिंग कर रही है।

ऑडिट के तहत रजिस्ट्रेशन, रिफंड, इनपुट टैक्स क्रेडिट, ट्रांजैक्शन क्रेडिट मैकेनिज्म, करों के भुगतान में सहूलियत और आर्थिक गतिविधियों पर इसका असर जैसे पहलुओं पर गौर किया जाएगा।
हांलाकि सूत्रों की माने तो सीएजी की टीम नई अप्रत्यक्ष कर प्रणाली, इसकी दक्षता और प्रभावशीलता की कार्यप्रणाली की स्पष्टता का अध्ययन करने के लिए पहले ही विभिन्न राज्यों के जीएसटी आयुक्त्तालय का दौरा कर चुकी है। परफॉर्मेंस ऑडिट के तहत सीएजी प्रोग्राम्स, सिस्टम्स व गतिविधियों की जांच करती हैं कि वे अर्थव्यवस्था के सिद्धांतों के आधार पर हैं या नहीं और उसमें आगे सुधार की कोई गुंजाइश है या नहीं।
वहीं परफॉर्मेंस ऑडिट में राजस्व संग्रह की चर्चा नहीं होगी। यह मूलत : जीएसटी के क्रियान्वयन पर फोकस होगा। जिसमें 17 स्थानीय करों को समाहित किया गया है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
