पेंशन नियामक पीएफआरडीए ने आधार जारी करने वाले निकाय भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) से अटल पेंशन योजना को भी लाभ देने वाली अन्य सरकारी योजना के समान मानने और इस योजना को भी आधार से जोड़े रख
पेंशन नियामक पीएफआरडीए ने आधार जारी करने वाले निकाय भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) से अटल पेंशन योजना को भी लाभ देने वाली अन्य सरकारी योजना के समान मानने और इस योजना को भी आधार से जोड़े रखने का आग्रह किया है। पीएफआरडीए के चेयरमैन हेमंत जी. कॉन्ट्रैक्टर ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी।
पेंशन पर सरकारी गारंटी
अटल पेंशन योजना से संबंधित कार्यक्रम से इत्तर कॉन्ट्रैक्टर का कहना हैं कि हम वास्तव में इस मुद्दे को यूआईडीएआई के समक्ष उठा रहे है। अटल पेंशन योजना को भी दुसरी सरकारी योजनाओं की तरह उच्चतम न्यायालय के आदेश के तहत आधार से जोड़ा जाना चाहिए। क्योंकि इस पेंशन योजना में भी सरकार की गारंटी है।
पीएफआरडीए चेयरमैन ने कहा कि उच्चतम न्यायालय के आधार पर दिए गये फैसले में जनता को लाभ पहुंचाने की तमाम सरकारी योजनाओं के आधार के साथ जोड़े रखा गया है।
सरकारी लाभ के दायरे में
उच्चतम न्यायालय ने 26 सितंबर के अपने फैसले में आधार की संवैधानिक वैद्यता को स्वीकार करते हुए बैंकिंग और टेलीफोन जैसी सेवाओं के लिए आधार की अनिवार्यता को समाप्त कर दिया। जबकि सरकार की सामाजिक लाभ वाली योजनाओं में आधार की जरूरत को बरकरार रखा।
वहीं उनका कहना हैं कि अटल पेंशन योजना में पेंशन पर सरकारी गारंटी है, इसलिये यह भी सरकारी लाभ की परिभाषा के दायरे में आती है और इसलिये इसे उच्चतम न्यायालय के आदेश के तहत आधार के साथ रखना चाहिये।
पीएफआरडीए ने 28 लाख नए अटल पेंशन योजना खाते जोड़े
हांलाकि कॉन्ट्रैक्टर का कहना है कि यूआईडीएआई के समझ उठा रहे हैं। और तो यदि वह इस पर सहमत होते हैं तो हम इस आदेश से प्रभावित नहीं होंगे। कॉन्ट्रैक्टर ने कहा कि चालू वित्त वर्ष के पहले आठ महीने में पीएफआरडीए ने 28 लाख नए अटल पेंशन योजना खाते जोड़े हैं।
पिछले वित्त वर्ष में पेंशन नियामक ने 50 लाख लाभार्थी जोड़े हैं और मार्च 2019 के अंत तक उसके खाताधारकों की संख्या डेढ़ करोड़ तक पहुंच जाने का अनुमान है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications