इंफोसिस के अंतरिम सीएफओ बने जयेश संधराजका
देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी इंफोसिस ने जयेश संघराजका को अपना अंतरिम चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर सीएफओ नियुक्त किया है।
देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी इंफोसिस ने जयेश संघराजका को अपना अंतरिम चीफ फाइनेंशियल ऑफिसर सीएफओ नियुक्त किया है। इंफोसिस ने शेयर बाजार को बताया कि अंतरिम सीएफओ के रूप में संघराजका की नियुक्त 17 नवंबर 2018 से प्रभावी होगी।

वहीं संघराजका, एमडी रंगनाथ की जगह लेंगे, जो 16 नवंबर 2018 को सेवानिवृत्त हो रहे हैं।उन्होंने अगस्त में इस्तीफा दिया था। वह पिछले 20 सालों से इंफोसिस में थे और 2015 में सीएफओ बने थे।
संघराजका 13 साल से इंफोसिस में
बता दें कि संघराजका फिलहाल इंफोसिस में डिप्टी सीएफओ और एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट हैं। वह पिछले 13 सालों से इंफोसिस से जुड़े हुए हैं। हांलाकि कंपनी ने कहा कि उसका निदेशक मंडल अगले सीएफओ की चयन की प्रक्रिया में लगा हुआ है।


Click it and Unblock the Notifications