ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट में भर्तियों का दौर शुरू होने वाला है। बिन्नी बंसल के इस्तीफे की खबरों के बीच फ्लिपकार्ट में भर्तियों का दौर शुरू होने वाला है।
ई-कॉमर्स कंपनी फ्लिपकार्ट में भर्तियों का दौर शुरू होने वाला है। बिन्नी बंसल के इस्तीफे की खबरों के बीच फ्लिपकार्ट में भर्तियों का दौर शुरू होने वाला है। दुनिया की सबसे बड़ी रिटेल चेन वॉलमार्ट के हाथों बिकने के बाद फ्लिपकार्ट में पहली बार बड़े-बड़े पदों पर नियुक्तियां होने जा रही हैं।
कंपनी सप्लाइ चेन मैनेजमेंट, टेक्नॉलजी, मार्केटिंग, ह्यूमन रिसॉर्सेज और प्रॉडक्ट जैसे डिपार्टमेंट्स में वरिष्ठ पदों पर भर्तियां करने जा रही है। इसके साथ ही कई एंप्लॉयीज को विदेश भी ट्रांसफर किया जाएगा ताकि भारतीय कारोबार को वॉलमार्ट की वैश्विक गतिविधियों के मुताबिक ढाला जा सके।

हांलाकि फ्लिपकार्ट ने भी आक्रामक स्तर पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की पुष्टि की। कंपनी के एक प्रवक्ता ने ईमेल के जरिए बताया, 'फ्लिपकार्ट भारत में ई-कॉमर्स को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है, खासकर अगले 20 करोड़ ग्राहकों को ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर लाने के लिए।
इसी सोच के तहत हम तेज विकास की योजनाओं पर आगे बढ़ रहे हैं और हमारा ध्यान सभी स्तर पर अति कुशल लोगों को लाना है। वहीं प्रवक्ता का कहना हैं कि कुशल कमर्चारियों की नियुक्ति और उनकी क्षमता-वृद्धि की प्रक्रिया इन योजनाओं के मुताबिक जारी रहेगी जिसमें भविष्य में और तेजी आएगी।
सीनियर एग्जिक्युटिव्स पद के लिए पांच लोगों की तलाश
बता दें कि बेंगलुरु स्थित एक रिक्रूटमेंट कंपनी फ्लिपकार्ट में सीनियर एग्जिक्युटिव्स के पदों पर कम-से-कम पांच लोगों की तलाश कर रही है। कंपनी के एक सीनियर पार्टनर ने नाम नहीं बताने के शर्त पर जानकारी दी हैं कि वॉलमार्ट चाहता है कि फ्लिपकार्ट ईकॉमर्स स्पेस में इतना आगे बढ़ जाए कि उसका कोई नजदीकी प्रतिस्पर्धी नहीं रहे। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि वे वॉलमार्ट और फ्लिपकार्ट टैलंट हायर करने में कोई समझौता नहीं करना चाहते।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
