दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन में से एक हवाई पट्टी को मरम्मत की वजह से बंद किया गया है। ऐसे में सप्ताहांत विमान किरायों में 86% तक की बढ़ोत्तरी हो गई है।
यदि आप दिल्ली एयरपोर्ट से उड़ान भरने या टिकट बुक कराने की सोच रहे हैं तो आप अपना इरादा अभी बदल सकते हैं क्योंकि ई-कॉमर्स ट्रैवल वेबसाइट ने दावा किया है कि दिल्ली हवाई अड्डे पर तीन में से एक हवाई पट्टी को मरम्मत की वजह से बंद किया गया है। ऐसे में सप्ताहांत विमान किरायों में 86% तक की बढ़ोत्तरी हो गई है। अब अगले 10 दिनों तक दिल्ली आने और यहां से जानेवाले विमानों का स्पॉट फेयर काफी बढ़ गया है। रनवे बंद होने की वजह से एयरपोर्ट से प्रतिदिन 100 उड़ानों में कटौती की गई है।

गुरुवार शाम को और शुक्रवार के दिन दिल्ली से मुंबई जाने वाले विमानों का किराया इकोनॉमी क्लास में 21,200 रुपए से शुरु होकर प्रीमियम क्लास में 35000 रुपए तक थ। इसी तरह से शुक्रवार को दिल्ली से बैंगलोर जाने वाली एयरलाइंस का किराया 17,750 रुपए से 30000 रुपए के बीच था। दिल्ली से कोलकाता का किराया 10,500 रुपए से लेकर 31,215 रुपए तक था।
इसी तरह मुंबई से दिल्ली आने वाले यात्रियों को शनिवार को 11,060 रुपए खर्च करने होंगे। सामान्य दिनों में इस मार्ग का किराया 9,228 रुपए है। आईजिगो के मुख्य कार्यकारी और सह संस्थापक के अनुसार रनवे 09-27 के बंद होने की वजह से अगले एक सप्ताह के लिए किरायों में बढ़ोत्तरी हुई है। दिल्ली से मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोलकाता, चेन्नई और अन्य गंतव्यों का किराया बढ़ा है।
दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से प्रतिदिन 1300 उड़ानें ऑपरेट होती हैं, जिनकी संख्या रनवे बंद होने की वजह से अब घटकर केवल 1200 रह गई है। इसके लिए एयरलाइंस कंपनियां दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (डायल)को जिम्मेदार मानती हैं। कंपनियों का मानना है कि डायल की वजह से ही IGI एयरपोर्ट पर मिलने में देरी हो रही है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
