कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के खाता धारकों के लिए एक गुड न्यूज है। जी हां ईपीएफओ ने खाता धारकों के लिए हाउसिंग स्कीम का एक ड्राफ्ट तैयार किया है।
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के खाता धारकों के लिए एक गुड न्यूज है। जी हां ईपीएफओ ने खाता धारकों के लिए हाउसिंग स्कीम का एक ड्राफ्ट तैयार किया है। इस ड्राफ्ट को सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टी की दिसंबर में होने वाली बैठक में पेश किया जाएगा। नवभारत टाइम्स की रिर्पोट के अनुसार वहां से मंजूरी मिलने पर EPFO सदस्य के लिए हाउसिंग प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो जाएगा।
सस्ते दामों में मिलेंगे मकान
ऐसी उम्मीद है कि 2019 के लोकसभा चुनावों से पहले इस हाउसिंग प्रोजेक्ट योजना को लॉन्च किया जाएगा। नवभारत टाइम्स के अनुसार ईपीएफओ अपने सदस्यों के लिए हाउसिंग योजना को सस्ते दामों में उपलब्ध कराना चाहता है। बता दें कि इस योजना में कुछ शर्तें भी जुड़ी हुई होंगी।
बिल्डर करेंगे प्रोजेक्ट का निर्माण
ईपीएफओ के ड्राफ्ट अनुसार नेशनल हाउसिंग एसोसिएशन बनाया जाएगा। यह सभी राज्यों में भूमि अधिग्रहण का काम करेगा, जिस पर हाउसिंग प्रोजेक्ट बनेंगे। तो वहीं राज्यों से जमीन की खरीदारी सस्ते दामों पर की जाएगी। इसके बाद बिल्डर्स कंपनियों से बातचीत करेंगे, जो हाउसिंग प्रोजेक्ट का निर्माण करेंगे। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन घर खरीदने के लिए लोन भी देगा, लेकिन तय शर्तों के आधार पर।
सबसे अहम बात यह है कि इसमें मुनाफा कमाने की कोशिश नहीं होगी। जितनी लागत आएगी, उसके अनुसार ही घर की कीमत तय की जाएगी।
ईपीएफओ के इन सदस्यों को मिलेगा लाभ
आपको बता दें कि EPFO के वे सदस्य इस योजना के तहत मकान ले पाएंगे, जिनके पास अपना घर नहीं है। इसका मतलब यह है कि जिन्होंने अपने नाम से अभी तक एक भी घर नहीं खरीदा है उन्हें यह लाभ मिलेगा। इसके लिए ईपीएफओ सदस्य का EPF खाता कम से कम 3 साल पुरान होना चाहिए। साथ ही घर खरीदने के लिए पीएफ खाते से 90 प्रतिशत की राशि निकालने की छूट मिलेगी। इसके अलावा जो राशि लोन पर मिलेगी उसकी EMI भी पीएफ खाते के जरिए चुकाई जा सकती है।
हमसे जुड़ें
बिजनेस, पैसा, निवेश, बचत, बैंकिंग और होम लोन से जुड़ी अन्य खबरों के बारे में ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज और ट्वीटर पेज से आप यहां पर जुड़ सकते हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
