आर्थिक संकट से जूझ रही विमानन कंपनी जेट एयरवेज को आखिरीकार खरीदार मिल गया है। टाटा संस ने इसे खरीदने के लिए टाटा ग्रुप से एक कदम आगे बढ़ा रहा है।
टाटा ग्रुप एक बड़ा फैसला करने वाला है। आर्थिक संकट से जूझ रही विमानन कंपनी जेट एयरवेज को आखिरीकार खरीदार मिल गया है। टाटा संस ने इसे खरीदने के लिए टाटा ग्रुप से एक कदम आगे बढ़ा रहा है। जिसके लिए कंपनी ने एक बड़ा प्लान तैयार किया है। रिर्पोट के अनुसार जेट एयरवेज और टाटा-सिंगापुर एयरलाइंस में विलय हो सकता है।
आज फाइनल हो सकती है डील
विलय को लेकर दोनों के बीच बातचीत का दौर जारी है। तो वहीं उम्मीद की जा रही है कि आज डील फाइनल हो सकती है। हाल ही में जेट एयरवेज के प्रमुख नरेश गोयल और टाटा संस के मुख्य वित्त अधिकारी सौरभ अग्रवाल के बीच पिछले दिनों इस डील को लेकर आपस में मुलाकात भी हुई थी।
टाटा ग्रुप हासिल कर सकता है बड़ी हिस्सेदारी
रिर्पोट के अनुसार प्लान के तहत टाटा ग्रुप पहले जेट एयरवेज में बड़ी हिस्सेदारी हासिल कर सकता है। जेट एयरवेज का टाटा सिंगापुर एयरलाइन्स में मर्जर करने पर विचार किया जा रहा है। जी बिजनेस की रिर्पोट के अनुसार डील के तहत टाटा जेट के मौजूदा सबसे बड़े प्रमोटर नरेश गोयल की पूरी हिस्सेदारी खरीद सकती है। यह भी हो सकता कि नरेश गोयल का जेट एयरवेज में हिस्सेदारी सिर्फ नाम मात्र की रह जाए।
टाटा ग्रुप के हाथ में आ सकता है मैनेजमेंट
रिर्पोट की मानें तो विलय के बाद जेट एयरवेज का पूरा मैनेजमेंट कंट्रोल टाटा ग्रुप अपने हाथ में रखेगा। हालांकि, नरेश गोयल और उनकी पत्नी अनिता गोयल की जेट एयरवेज में 51 प्रतिशत हिस्सेदारी है। साथ ही जेट एयरवेज में एतिहात एयरलाइंस की 24 प्रतिशत हिस्सेदारी है। वह माइनॉरिटी शेयरधारक के रुप में जेट में शामिल हो सकता है। तो वहीं सूत्रों के अनुसार यदि एतिहात एयरलाइंस अपने हिस्सेदारी बेचकर निकलना चाहता है तो उसके हिस्से को भी टाटा ग्रुप खरीद सकता है।
टाटा ग्रुप इसलिए लगा रहा यह बड़ा दांव
बता दें कि जेट एयरवेज की एविएशन सेक्टर में ताकत और पॉजिटिव पहलुओं पर टाटा ग्रुप नजर बनाए हुए है। टाटा की सबसे ज्यादा दिलचस्पी जेट एयरवेज के 124 हवाई जहाज के बेड़े पर है। साथ ही देश-दुनिया के अह एयरपोर्ट्स पर लैंडिंग राइट्स, Flying स्लॉट्स, रूट और विशालकाय इंफ्रास्ट्रक्चर भी जेट एयरवेज को मजबूत बनाता है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
