सार्वजनिक क्षेत्र के प्रमुख बैंक भारतीय स्टेट बैंक के चेयरमैन रजनीश कुमार ने गुरुवार को बताया कि प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत एसबीआई में 260 अरब रुपए जमा हुए।
सार्वजनिक क्षेत्र के प्रमुख बैंक भारतीय स्टेट बैंक के चेयरमैन रजनीश कुमार ने गुरुवार को बताया कि प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत एसबीआई में 260 अरब रुपए जमा हुए। इस योजना के तहत खोले गए खातों में औसतन 1800 रुपए जमा किए गए।
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत एक साल में निम्न आय वर्ग के 30 करोड़ लोगों के खाते खोले गए। प्रधानमंत्री जन धन योजना के तहत खोले गए 32 फीसदी बैंक खाते एसबीआई में है।
क्या है प्रधानमंत्री जनधन योजना
प्रधानमंत्री जनधन योजना सरकार का ऐसा वित्तीय समावेशन मिशन है जिसके तहत सरकार देशभर में सभी परिवारों को बैंकिंग सुविधा मुहैया कराना चाहती है। इसके पहले कदम के तहत देशभर में लोगों का बैंक खाता खोला गया।
इस योजना की घोषणा 15 अगस्त 2014 को की गई थी और 28 अगस्त को इसकी शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की। पहले ही दिन 1.5 करोड़ लोगों के खाते खोले गए। प्रधानमंत्री ने इस दिन को "वित्तीय स्वतंत्रता दिवस" बताया था।
कुल 84 हजार करोड़ रुपए हुए जमा
इस योजना के तहत खोले गए बैंक खातों में अब तक 33.19 करोड़ लाभार्थियों ने कुल 84,689 करोड़ रुपए बैंकों में जमा कराए हैं। योजना का पहला चरण 15 अगस्त 2014 से 14 अगस्त 2015 तक चला। दूसरा चरण के तहत 15 अगस्त 2015 से 15 अगस्त 2018 तक खाते खोले गए और ड्राफ्ट खातों में चूक कवर करने के लिए क्रेडिट गारंटी फंड बनाया गया।
पीएमजेडीवाई सितंबर महीने में अनिश्चित काल तक के लिए जारी
आपको बता दें कि बीते सितंबर महीने में केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री जनधन योजना (पीएमजेडीवाई) को अनिश्चित काल तक के लिए जारी रखने को मंजूरी प्रदान की है। साथ ही, इसके दायरे में विस्तार करते हुए दुर्घटना बीमा को दोगुना और उम्र की सीमा में पांच साल की छूट दी गई है।
जनधन योजना के नए अवतार में अब ओवरड्राफ्ट की सुविधा के लिए खाताधारक की उम्रसीमा 18- 65 साल की है। पूर्व में अधिकतम उम्र सीमा 60 साल थी। पहले ओवरड्राफ्ट की सीमा 5,000 रुपये थी जिसे बढ़ाकर 10,000 रुपये कर दी गई है। साथ ही, 2,000 रुपये के ओवरड्राफ्ट के लिए कोई शर्त नहीं है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
