रिलायंस जियो ने अक्टूबर महीने में 4जी डाउनलोड स्पीड के मामले में टॉप किया है। 22.3 Mbps 4जी डाउनलोड स्पीड के साथ जियो बाकी सभी दूरसंचार कंपनियों को काफी पीछे छोड़ दिया।
रिलायंस जियो ने अक्टूबर महीने में 4जी डाउनलोड स्पीड के मामले में टॉप किया है। 22.3 Mbps 4जी डाउनलोड स्पीड के साथ जियो बाकी सभी दूरसंचार कंपनियों को काफी पीछे छोड़ दिया। यह आंकड़ें दूरसंचार नियामक ट्राई ने जारी किए हैं।
आपको बता दें कि पिछले महीने जियो की डाउनलोड स्पीड 20.6 Mbps थी। वहीं, दूसरे स्थान की बात करें तो इस पायदान पर 9.5 Mbps के साथ एयरटेल ने अपनी जगह बनाई। देखा जाए तो जियो की डाउनलोड स्पीड एयरटेल के मुकाबले दोगुनी से भी ज्यादा है।

दूसरी ओर आइडिया औा वोडाफोन का खराब प्रदर्शन
डाउनलोड स्पीड के मामले में वोडाफोन और आइडिया की परफॉर्मेंस अच्छी नहीं रही। 6.6 Mbps के साथ वोडाफोन ने तीसरा स्थान हासिल किया है। वहीं, 6.4 Mbps के साथ आइडिया चौथे पर रही। आपको बता दें कि सितंबर में आइडिया की 4जी डाउनलोड स्पीड 6.5 Mbps आंकी गई थी। नवंबर के पहले हफ्ते में OpenSignal ने एक स्टडी (1 जून 2018 से 29 अगस्त 2018) रिलीज की थी जिसमें एयरटेल को 4जी डाउनलोड स्पीड के मामले में सबसे तेज बताया गया था। लेकिन ट्राई के पोर्टल पर जो आकंड़े पेश किए गए उसमें जून और अगस्त के महीने में जियो ही नंबर वन था।
हांलाकि औसत अपलोड स्पीड की बात करें तो अक्टूबर में आइडिया ने बाजी मारी है। आइडिया के नेटवर्क पर औसत अपलोड स्पीड 5.9 एमबीपीएस रही है। वहीं, जियो के नेटवर्क पर 5.1 Mbps की अपलोड स्पीड थी। तीसरे स्थान पर वोडाफोन रहा जिसकी अपलोड स्पीड 4.8 Mbps थी। इसके बाद एयरटेल रहा जिसकी स्पीड 3.8 Mbps थी।
किसी भी यूजर के लिए वीडियो देखते समय, इंटरनेट ब्राउज करते समय, इमेल एक्सेस करते समय या अन्य किसी काम में डाउनलोड स्पीड काफी अहम होती है। वहीं, अच्छी अपलोड स्पीड यूजर को तब चाहिए होती है जब वो इमेजेज, वीडियोज या अन्य फाइल्स दूसरों से शेयर करता है।
More From GoodReturns

Airtel के पॉपुलर प्लान्स अचानक लिस्ट से गायब, रिचार्ज से पहले चेक करें ये जरूरी अपडेट

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स



Click it and Unblock the Notifications