इंडसइंड बैंक के खाताधारकों के लिए अच्छी खबर है। बैंक ने हाल ही में अकाउंट होल्डर्स के लिए एक क्रेडिट कार्ड लांच किया है।
इंडसइंड बैंक के खाताधारकों के लिए अच्छी खबर है। बैंक ने हाल ही में अकाउंट होल्डर्स के लिए एक क्रेडिट कार्ड लांच किया है। निजी क्षेत्र के इंडसइंड बैंक ने बुधवार को Induslnd bank Nexxt क्रेडिट कार्ड लॉन्च किया है। यह भारत का पहला ऐसा इंटरएक्टिव क्रेडिट कार्ड है जिसमें बटन दिया गया है।
इस बटन के जरिए ग्राहक कार्ड स्वाइप मशीन या प्वाइंट ऑफ सेल पर पेमेंट के तीन ऑप्शन में से किसी एक को सेलेक्ट कर सकते हैं। पेमेंट के तीन ऑप्शंस में- क्रेडिट, ट्रांजैक्शन को ईएमआई के चार विकल्पों में से किसी एक के लिए चुनना और रिवार्ड प्वाइंट को भुनाने की सुविधा उपलब्ध है।

वहीं इंडसइंड बैंक का यह क्रेडिट कार्ड डायनामिक्स इंक की साझेदारी में तैयार किया गया है। डायनामिक्स इंक का मुख्यालय अमेरिका के पिट्सबर्ग में है। यह कंपनी बैटरी चालित इंटेलीजेंट पेमेंट कार्ड की डिजाइनिंग और मैन्युफैक्चरिंग करती है।
इंडसइंड बैंक के Nexxt क्रेडिट कार्ड में जो टेक्नोलॉजी इस्तेमाल की गई है वह ग्राहकों के लिए काफी सुविधाजनक है। पेमेंट के तीन ऑप्शन के संकेत के लिए कार्ड में एलईडी लाइट्स लगे हैं। ग्राहकों को अपने किसी ट्रांजैक्शन को ईएमआई में बदलने के लिए न तो कस्टमर केयर को कॉल करने की जरूरत है न ही कि सी पेपरवर्क की। इसके अलावा, रिवार्ड प्वाइंट्स के जरिए भुगतान के लिए भी ग्राहकों को सिर्फ अपने कार्ड का एक बटन दबाना है।
इंडसइंड बैंक के कंज्यूमर बैंकिंग के प्रमुख सुमंत कठपालिया ने कहा कि Nexxt कार्ड के जरिए हम अपने ग्राहकों को क्रेडिट कार्ड के जरिए भुगतान के कई विकल्प उपलब्ध करा रहे हैं। विकल्पों का चयन ग्राहकों के ऊपर निर्भर करता है।
More From GoodReturns

बैंक से है क्रेडिट कार्ड विवाद? आरबीआई के इस नियम से मिलेगा ₹500 रोज का हर्जाना

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

महंगाई के आंकड़े आज: क्या आपकी EMI और निवेश पर पड़ेगा असर?

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई



Click it and Unblock the Notifications