ब्रिटेन की दूरसंचार कंपनी वोडाफोन को 2018 की पहली छमाही में 7.8 अरब यूरो का नुकसान हुआ है। कंपनी ने कहा है कि उसे अपनी भारतीय इकाई को बेचने पर 3.4 अरब यूरो का नुकसान हुआ।
ब्रिटेन की दूरसंचार कंपनी वोडाफोन को 2018 की पहली छमाही में 7.8 अरब यूरो का नुकसान हुआ है। वहीं कंपनी ने कहा है कि उसे अपनी भारतीय इकाई को बेचने पर 3.4 अरब यूरो का नुकसान हुआ। इसके अलावा स्पेन और रोमानिया में निवेश पर नुकसान हुआ। इस वजह से उसका कुल नुकसान उच्चस्तर पर पहुंच गया। इससे पिछले साल यानी 2017 की समान अवधि में कंपनी ने 1.2 अरब यूरो का लाभ कमाया था।

इन कारणों से हुई नुकसान
वोडाफोन ने बयान में कहा कि 30 सितंबर, 2018 को समाप्त छमाही में कंपनी को स्पेन, रोमानिया और वोडाफोन आइडिया में निवेश पर 3.5 अरब यूरो का नुकसान हुआ। इसके साथ ही वोडाफोन इंडिया की बिक्री पर उसे 3.4 अरब यूरो का नुकसान हुआ। वोडाफोन आइडिया विलय के बाद अब एक इकाई के रूप में परिचालन कर रही है। यह विलय अगस्त में पूरा हुआ था।
वोडाफोन-आइडिया विलय
ब्रिटेन की दूरसंचार कंपनी का कहना हैं कि 31 अगस्त 2018 तक सभी अवधियों के लिए वोडाफोन आइडिया को समूह के परिणामों से अलग किया गया है। और तो उसके बाद की अवधि के लिए वोडाफोन आइडिया के आंकड़ों को इसमें शामिल किया गया है।
जबकि वोडाफोन समूह के नतीजों में वोडाफोन इंडिया के जुलाई-अगस्त के प्रदर्शन को शामिल किया गया है। इन दो माह की अवधि में समूह की भारतीय ईकाई ने 95.5 करोड़ यूरो का राजस्व कमाया है। वोडाफोन आइडिया में वोडाफोन की 45.2 प्रतिशत तथा आदित्य बिड़ला समूह की 26 प्रतिशत हिस्सेदारी है।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications