ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल के एक साल के निचले स्तर पर आ जाने से इंटरबैंकिंग मुद्रा बाजार में शुरुआती कारोबार में रूपया 67 पैसे मजबूत होकर 72 रुपए प्रति डॉलर पर पहुंच गया है।
भारतीय करेंसी के लिए अच्छी खबर है क्योंकि आज यानी बुधवार को चालू खाता बढ़ने एवं मुद्रास्फीति से जुड़ी आशंकाओं के आसान हो जाने एवं ग्लोबल मार्केट में कच्चे तेल के एक साल के निचले स्तर पर आ जाने से इंटरबैंकिंग मुद्रा बाजार में शुरुआती कारोबार में रूपया 67 पैसे मजबूत होकर 72 रुपए प्रति डॉलर पर पहुंच गया है।

कारोबारियों ने कहा कि निर्यातकों एवं बैंकों की डॉलर बिकवाली एवं विदेशी बाजारों में अन्य प्रमुख मुद्राओं की तुलना में डॉलर के नरम पड़ने से भी रुपए को मजबूती मिली। इसके अलावा घरेलू शेयर बाजारों के बढ़त में खुलने से भी रुपए को समर्थन मिला।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा कच्चे तेल की कीमतों को नियंतित्र रखने के लिए ओपेक एवं सउुदी अरब से धीरे-धीरे उत्पादन बढ़ाने की रणनीति पर कायम रहने के आहृान के बाद कच्चा तेल करीब 7 प्रतिशत गिरकर एक साल के निचले स्तर पर 65 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया।
आज रुपया मजबूत होकर 72.18 रुपए प्रति डॉलर पर खुला और कुछ ही देर में 67 पैसे की बढ़त बनाकर 72 रुपए प्रति डॉलर पर पहुंच गया। रुपया मंगलवार को 22 पैसे मजबूत होकर 72.67 रुपए प्रति डॉलर पर बंद हुआ था।
प्राथमिक आंकड़ों के अनुसार मंगलवार को विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 494.95 करोड़ रुपए के शेयरों की शुद्ध बिकवाली की। इस बीच सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 156.56 अंक यानी 0.45 प्रतिशत मजबूत होकर 35,301.05 अंक पर रहा।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications