यहां पर आपको रेलवे और आईआरसीटीसी के द्वारा टिकट की कीमत पर लगाए जाने वाले राउण्ड ऑफ के बारे में बताएंगे, जिसकी जांच सीसीआई के द्वारा की जाएगी।
शायद आम लोगों को यह मालूम न हो लेकिन आपको बता दें कि आईआरसीटीसी और रेलवे के माध्यम से मनमानी तरीके से ट्रेन के टिकट पर किराया बढ़ा जा रहा है। जिस पर जांच के आदेश मिले हैं। भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (CCI) ने ई-टिकट की बिक्री में वास्तविक मूल्य के मुकाबले अधिक कीमत वसूलकर बाजार में मजबूत स्थिति के कथित दुरुपयोग को लेकर भारतीय रेल एवं उसकी इकाई IRCTC के खिलाफ जांच का आदेश दिया है। बता दें कि रेलवे और उसकी वेबसाइट आईआरसीटीसी जब भी टिकट बुक करते हैं तो राउण्डऑफ के नाम पर टिकट की कीमत बढ़ा देते हैं।
गुजरात के व्यक्ति ने की है शिकायत
आपको बता दें कि रेलवे के नियम के अनुसार यदि आपका किराया 122 रुपए हुआ है तो आपसे राउण्डऑफ के नाम पर 125 रुपए वसूले जाएंगे। दरअसल रेलवे किराया 5 रुपए के मल्टीपल में ही वसूलता है। गुजरात के अहमदाबाद के मीतशाह और राजकोट के आनंद रणपाड़ा ने रेलवे एवं IRCTC के खिलाफ शिकायत की है जिस पर आयोग ने जांच का आदेश दिया है।
नियमों के उल्लंघन के मामले में CCI करेगा जांच
दोनों ने यह आरोप लगाया है कि रेलवे एवं आईआरसीटीसी दोनों की वास्तविक आधार किराया पर पहुंचने के लिए किराए को 5 के गुणक में निकटतम उुपरी अंक में तय करते हैं। इससे खासकर ऑनलाइन बुकिंग में रेल टिकट बिक्री के लिए बाजार में अनुचित शर्तें थोपी जाती हैं। पहली ही दृष्टि में प्रतिस्पर्धा नियमों के उल्लंघन का मामला पाए जाने के बाद सीसीआई ने 9 नवंबर को अपने आदेश में जांच इकाई को मामले की जांच करने का आदेश दिया है।
ग्राहक रेलवे की सेवा पर पूरी तरह से होता है निर्भर
इन जांच मामले से जुड़े लोगों की संभावित भूमिका की भी जांच की जाएगी। प्रतिस्पर्धा आयोग ने कहा है कि इस समय ऐसा लगता है कि रेल मंत्रालय और आईआरसीटीसी बिना किसी कारण के ऑनलाइन बुकिंग में वास्तविक किरए को राउंड ऑफ करते हैं। शिकायत के अनुसार ग्राहक पूरी तरह रेल मंत्रालय और IRCTC पर निर्भर रहता है एवं उसके द्वारा दी जाने वाली सेवाओं का कोई विकल्प नहीं है।
दोनों इकाई ने दिया यह हवाला
फिलहाल, दोनों इकाइयों ने कहा है कि टिकट के मामले में खुदरा राशि लेने और देने से लेन-देन में लगने वाला समय बढ़ेगा। ऐसे में लेन-देन में लगने वाले समय में कमी लाने एवं यात्रियों को तीव्र सेवा देने के लिए किराए का राउण्डऑफ करने का फैसला किया गया है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications