मंगलवार को एशियाई बााजरों में दबाव के कारण घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई। सेंसेक्स 140.79 प्वाइंट्स गिरकर 34,672.20 के स्तर पर आ गया।
मंगलवार को एशियाई बााजरों में दबाव के कारण घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई। सेंसेक्स 140.79 प्वाइंट्स गिरकर 34,672.20 के स्तर पर आ गया। वहीं निफ्टी 41.65 प्वाइंट्स टूटकर 10450 के नीचे फिसल गया। फार्मा को छोड़ सभी सेक्टर में गिरावट के साथ कारोबार देखने को मिल रहा है। टाटा मोटर्स 2.5%, बजाज ऑटो 0.97%, एसबीआई 0.67%, एचडीएफसी बैंक 0.62% गिरा है। वहीं कोल इंडिया में 1.23 फीसदी की तेजी है।

आज के टॉप गेनर्स टॉप लूजर्स
कारोबार के दौरान दिग्गज शेयरों में ओएनजीसी, कोल इंडिया, एशियन पेंट्स्, पावरग्रिड, टीसीएस, मारुति, सन फार्मा, एचडीएफसी, आईटीसी, यस बैंक, एक्सिस बैंक 0.13 से 1.02 फीसदी तक बढ़े है। वहीं टाटा मोटर्स, भारती एयरटेल, बजाज ऑटो, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, एचयूएल, एचडीएफसी बैंक, आरआईएल, इंफोसिस में गिरावट है।
अमेरिकी बाजार में भारी गिरावट
हफ्ते के पहले कारोबारी दिन अमेरिकी बाजारों में भारी गिरावट देखने को मिली। 25 फीसदी ऑटो टैरिफ लगाए जाने की आशंका से बाजार में गिरावट बढ़ गई और कारोबार के अंत में डाओ जोंस 602 अंक टूटकर 25,387 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक 206 अंक की कमजोरी के साथ 7,201 के स्तर पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 इंडेक्स 55 अंक की गिरावट के साथ 2,726 के स्तर पर बंद हुआ।
दूसरी तरफ रुपया 10 पैसे मजबूत होकर खुला
बता दें कि मंगलवार के कारोबार में रुपया 10 पैसे मजबूत होकर 72.89 प्रति डॉम्लर पर खुला। सोमवार के कारोबार में रुपया 72.89 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। दिनभर में रुपये में करीब 40 पैसे गिरावट रही थी। जबकि सोमवार को रुपया एक बार कमजोर होकर 73 प्रति डॉलर के पार निकल गया। लेकिन कारोबार के अंत में डॉलर की डिमांड घटने से रुपये को सपोर्ट मिला और यह 72.89 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
