यहां पर आपको भारत के विभिन्न शहरों जैसे की दिल्ली, लखनऊ, मुंबई, कोलकाता और जयपुर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों के बारे में बताएंगे।
एक बार फिर मंगलवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती हुई है। आज दिल्ली में पेट्रोल के दामों में 13 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई है। इससे राजधानी में पेट्रोल के दाम 77.43 रुपए प्रति लीटर हो गए। पेट्रोल के साथ-साथ डीजल के दामों में भी मंगलवार को फिर से कटौती की गई है। इससे दिल्ली में आज डीजल 12 पैसे प्रति लीटर घट कर 72.19 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

मुंबई में भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कमी दर्ज की गई है। आज मुंबई में पेट्रोल की कीमतों में 13 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई। इसके बाद यहां पेट्रोल के दाम 82.94 रुपए प्रति लीटर हो गए। तो वहीं डीजल के दाम 12 पैसे प्रति लीटर की कटौती के बाद 75.64 रुपए प्रति लीटर हो गए। देखें अपने शहर में पेट्रोल के दाम
तो वहीं सोमवार को दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल की कीमतों में 17 पैसे प्रति लीटर की कमी दर्ज की गई थी। इससे दिल्ली में पेट्रोल के दाम 77.56 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। साथ ही दिल्ली में सोमवार को डीजल की कीमतें 15 पैसे प्रति लीटर की कटौती के बाद 72.31 रुपए प्रति लीटर हो गई थीं। मुंबई में सोमवार को पेट्रोल के दामों में 17 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई थी। इससे यहां पेट्रोल की कीमतें 83.07 रुपए प्रति लीटर हो गई थीं। इसके अलावा डीजल के दाम 16 पैसे प्रति लीटर की कटौती के बाद 75.76 रुपए प्रति लीटर हो गए थे। देखें अपने शहर में डीजल के दाम
आपको बता दें कि 4 अक्टूबर को पेट्रोल और डीजल का दाम रिकॉर्ड उच्च स्तर पर जाने के बाद सरकार ने तेल की महंगाई से लोगों को राहत दिलाने के लिए पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 2.50 रुपए प्रति लीटर की कटौती की घोषणा की थी। सरकार ने तेल पर एक्साइज ड्यूटी में 1.50 रुपए प्रति लीटर की कटौती की थी, जबकि एक रुपए प्रति लीटर की कटौती का बोझ तेल कंपनियों को उठाने को कहा था।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
