निजी क्षेत्र के इंडसइंड बैंक ने मंगलवार को जानकारी दी कि उसने आईएलएंडएफएस सिक्योरिटीज सर्विसेज लिमिटेड के अधिग्रहण अनुबंध को अनुबंध शर्तों को पूरा न किए जाने के कारण रद्द कर दिया है।
निजी क्षेत्र के इंडसइंड बैंक ने मंगलवार को जानकारी दी कि उसने आईएलएंडएफएस सिक्योरिटीज सर्विसेज लिमिटेड के अधिग्रहण अनुबंध को अनुबंध शर्तों को पूरा न किए जाने के कारण रद्द कर दिया है। गौरतलब है कि इस साल ही जून के महीने में इंडसइंड बैंक ने इस अधिग्रहण के लिये आईएलएंडएफएस के साथ करार किया था। गौरतलब है कि निजी क्षेत्र के इंडसइंड बैंक का आईएलऐंडएफएस समूह पर करीब 24 अरब रुपये का कर्ज बकाया है।

इंडसइंड बैंक ने अपनी नियामकीय फाइलिंग के दौरान बताया कि शेयर खरीद अनुबंध को तय समयसीमा के भीतर सभी शर्तें पूरी नहीं किये जाने के कारण रद्द कर दिया गया है। आइएसएसएल का गठन साल 2007 को हुआ था जो कि व्यावसायिक समाशोधन, डिपॉजिटरी और कस्टोडियल सेवाओं के लिए पूंजी बाजार के मध्यस्थ के तौर पर काम करती है। यह 1000 से ज्यादा ब्रोकर, एफपीआई और एफआईआई समेत खुदरा एवं संस्थागत ग्राहकों को अपनी सेवाएं देती है।
हांलाकि इंडसइंड बैंक का कहना है हम समझते हैं कि ईएलएंडएफएस के नए बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने आईएसएसएल में अपनी इक्विटी बिक्री के लिए एक नई प्रक्रिया शुरू करने का फैसला किया है। इस बीच अपनी संपत्ति का मुद्रीकरण करने के बीच संकटग्रस्त आईएलएंडएफएस ने सोमवार को आईएलएंडएफएस सिक्योरिटीज सर्विसेज और आईएसएसएल निपटान एवं लेनदेन सेवाओं में अपनी हिस्सेदारी को विभाजित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
