इंडियन रेलवे 14 नवंबर से श्री रामायण एक्सप्रेस शुरू करने जा रही है। यह ट्रेन भगवान राम के जीवन के जुड़े सभी महत्वपूर्ण स्थलों से होकर गुजरेगी।
इंडियन रेलवे 14 नवंबर यानी आज से श्री रामायण एक्सप्रेस शुरू करने जा रही है। यह ट्रेन भगवान राम के जीवन के जुड़े सभी महत्वपूर्ण स्थलों से होकर गुजरेगी। बता दें कि 16 दिन के यात्रा पैकेज के दौरान स्पेशल ट्रेन से रामायण के सभी तीर्थ स्थलों पर जाया जा सकेगा। इस ट्रेन से सफर करने वाले यात्री अपने देश के साथ ही श्रीलंका का भी भ्रमण कर सकेंगे। इस बारे में रेलवे की ओर से यह घोषणा की गई थी कि जो यात्री श्रीलंका जाने के इच्छुक हैं उन्हें चेन्नई से कोलंबों का हवाई टिकट बुक कराना होगा।
IRCTC की ओर से मैनेज किया जा रहा टूर पैकेज
आपको बता दें कि इस पूरे टूर को इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉर्पोरेशन (IRCTC) की ओर से मैनेज किया जा रहा है। श्री रामायण एक्सप्रेस की घोषणा जुलाई में रेल मंत्री पीयूष गोयल की ओर से की गई थी। जो कि नई दिल्ली के सफदरगंज स्टेशन से अयोध्या, नंदीग्राम, जनकपुर, वाराणसी, प्रयाग, ऋृंगवेरपुर, चित्रकूट, नासिक, हंपी और रामेश्वरम से होकर गुजरेगी।
बुधवार को रेलमंत्री हरी झण्डी दिखाकर करेंगे रवाना
इस ट्रेन को 14 नवंबर यानी बुधवार को रेलमंत्री पीयूष गोयल हरी झण्डी दिखाकर रवाना करेंगे। इस ट्रेन में एक बार में 800 यात्रियों के सफर करने की सुविधा है। ट्रेन का पहला पड़ाव अयोध्या, हनुमान गढ़ी, रामकोट और कनक भवन मंदिर होगा। यहां दर्शन करने के बाद पर्यटक ट्रेन नंदीग्राम, सीतामढ़ी, जनकपुर, वाराणसी, प्रयाग, ऋृंगवेरपुर, चित्रकूट, नासिक, हंपी और रामेश्वरम जाएगी।
श्रीलंका और कोलंबो भी जाने का मिलेगा मौका
इसके बाद जो यात्री श्रीलंका में भगवान राम से जुड़े तीर्थ स्थलों का दर्शन करना चाहते हैं उन्हें हवाई जहाज से वहां ले जाया जाएगा। भारत में यात्रा करने वाले यात्रियों से टूर पैकेज के लिए 15,120 रुपए लिए गए हैं। तो वहीं श्रीलंका जाने के इच्छुक यात्रियों से चेन्नई से हवाई मार्ग के जरिए कोलंबों ले जाया जाएगा। 5 दिन और 6 रात वाले श्रीलंका के टूर पैकेज के लिए प्रत्येक यात्री ने 36,970 रुपए का अतिरिक्त भुगतान किया है। श्रीलंका में कैंडी, नुवारा एलिया, कोलंबो, नेगोंबो में रामायण काल से जुड़े स्थलों के दर्शन कराए जाएंगे।
मिलेंगी ये सुविधाएं
ट्रेन में रिजर्वेशन कराने के लिए 800 सीट्स हैं। यानी कि एक बार में 800 यात्री जा सकते हैं। ट्रेन में ट्रिप के लिए बुकिंग केवल स्टैण्डर्ड कैटेगरी में होगी। इस पैकेज में खाने-पीने की व्यवस्था, रहने सोने और साइट सीन देखने का पूरा इंतजाम होगा। यात्रा के दौरान यात्रियों के साथ टूर मैनेजर भी होंगे।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
