यहां पर आपको 1 जून 2014 से लेकर नवंबर 2018 तक में एलपीजी सिलेंडर या रसोई गैस के दामों में कितनी वृद्धि हुई है बताएंगे।
एलपीजी सिलेंडर के दाम लगातार 6 महीने से बढ़ रहे हैं जिससे आम जनता काफी नाराज सी लग रही है। इस महीने भी LPG के दामों में बढ़ोत्तरी की गई थी। लेकिन एक बार फिर यानी की दोबारा गैस सिलेंडर के दाम बढ़ा दिए गए हैं। जिससे लोगों ने काफी नाराजगी जाहिर की है। यह वृद्धि एलपीजी डीलरों के कमीशन बढ़ाए जाने के बाद की गई है। सार्वजनिक क्षेत्र की खुदरा ईंधन कंपनियों की कीमत अधिसूचना के अनुसार 14.2 किलो के सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की दिल्ली में कीमत 507.42 रुपए होगी जो पहले 505.34 करोड़ रुपए थी।
आइए आपको बताते हैं कि 4 साल में सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडर में कितने रुपए की वृद्धि हुई है:
सब्सिडी वाले रसोई गैस की कीमतों में वृद्धि
1 जून 2014 से 7 नवंबर 2018 तक एलपीजी सिलेंडर की कीमत का बोझ आपकी जेब पर कितना बढ़ा है यह जानकर आपको आश्चर्य होगा। सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1 जून 2014 को 414 रुपए थी। हाल ही में इसकी कीमतें 7 नवंबर को बढ़ी थी और प्रति सिलेंडर सब्सिडाइल्ड LPG की कीमत 507.42 रुपए हो गई। ये कीमतें दिल्ली की हैं जिनमें 1 जून 2014 से 7 नवंबर 2018 तक सब्सिडाइज्ड एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 93.42 रुपए का इजाफा हुआ है।
12 सिलेंडरों पर दी जाती है सब्सिडी
तो वहीं 1 सितंबर 2016 को सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत 425.06 रुपए थी। 7 नवंबर 2018 तक इसकी कीमतों में 82.36 रुपए की बढ़ोत्तरी हो चुकी है। बता दें कि सब्सिडी वाले रसोई गैस में यह 6वीं वृद्धि है। तब से लेकर अब तक दाम 14.13 रुपए बढ़ गए हैं। एलपीजी उपभोक्ताओं को बाजार मूल्य पर रसोई गैस सिलेंडर खरीदना होता है। फिलहाल सरकार साल भर में 14.2 किलो वाले 12 सिलेंडरों पर सीधे ग्राहकों के बैंक खाते में सब्सिडी डालती है।
बिना सब्सिडी वाले रसोई गैस सिलेंडरों के दाम में वृद्धि
यदि हम बिना सिब्सडी वाले एलपीजी सिलेंडर की बात करें तो यह भी सवा 4 साल के दौरान 37.5 रुपए महंगा हुआ है। 1 जून 2014 को इसकी कीमत 905 रुपए प्रति सिलेंडर थी जो 7 नवंबर 2018 को 942.50 रुपए हो गई। इस पूरी अवधि के दौरान इसकी कीमतों में 37.50 रुपए की बढ़ोत्तरी हुई है। तो वहीं यदि हम 1 सितंबर 2016 और अभी की कीमत की तुलना करें तो इसमें भारी बढ़ोत्तरी हुई है। 1 सितंबर 2016 को बिना सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर की कीमत 466.50 रुपए थी। यानी 1 सितंबर 2016 से 7 नवंबर 2018 तक बिना सब्सिडी वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में 477 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोत्तरी हो चुकी है।
19 किलोग्राम वाले एलपीजी सिलेंडरों के दाम में वृद्धि
अब जानिए कि 1 जून 2014 को 19किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत कितनी थी। तो आपको बता दें कि उस समय यह 1515 रुपए का था। 7 नवंबर 2018 को इसकी कीमत बढ़कर 1614.50 रुपए हो गई। यह कीमत दिल्ली की है। फिलहाल यदि हम 1 सितंबर 2016 से मौजूदा कीमतों की तुलना करें तो इसमें भारी इजाफा हुआ है। 1 सितंबर 2016 को 19किलो वाले एलपीजी सिलेंडर की कीमत 871 रुपए थी। यानी इसकी कीमतों में 7 नवंबर तक 743.50 रुपए का इजाफा हो चुका है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications