भारत की सबसे बड़ी टिकटिंग वेबसाइट आईआरसीटीसी ने 2 साल बाद सायबर सिक्योरिटी से जुड़ी एक गलती को ठीक किया है।
भारत की सबसे बड़ी टिकटिंग वेबसाइट आईआरसीटीसी ने 2 साल बाद सायबर सिक्योरिटी से जुड़ी एक गलती को ठीक किया है। इस बात की जानकारी दें कि ईटी के मुताबिक वेबसाइट में एक बग के कारण यात्रियों की पूरी जानकारी हैकर्स तक पहुंच जाती। इस वेबसाइट पर हर दिन 6 लाख टिकट बुक होते हैं। अब तक ये पता नहीं चला है कि किसी यात्री का डेटा चोरी हुआ है।

अविनाश जैन सिक्योरिटी रिसर्चर को आईआरसीटीसी की वेबसाइट और मोबाइल एप्पलिंक में एक बग (एक प्रकार का वायरस) मिला। ये थर्ड पार्टी इंश्योरेंस कंपनी की फ्री ट्रैवल इंश्योरेंस सेवा से जोड़ता था। इसके जरिए हैकर्स को यात्री के नाम, उम्र, लिंग और इंश्योरेंस नॉमिनी जानकारी मिल सकती थी। जैन ने कहा कि बग मिलने के 10 मिनट के भीतर उन्होंने 1 हजार यात्रियों का डेटा पढ़ लिया। उन्होंने आईआरसीटीसी को इस दिक्कत की जानकारी भी दी।
वहीं उनके मुताबिक इस कारण 2 लाख यात्रियों का डेटा का खतरे में था। इस बग का आईआरसीटीसी को 14 अगस्त 2018 को पता चला और इसे 29 अगस्त को फिक्स किया गया। रेलवे ने 1 सितंबर से फ्री ट्रैवल इंश्योरेंस सेवा को बंद कर इसे यात्रियों की मर्जी पर छोड़ दिया था। आईआरसीटीसी ने 2016 में फ्री ट्रैवल इंश्योरेंस की सुविधा शुरू की थी। ये सेवा वेबसाइट और मोबाइल ऐप के जरिए बुक किए गए टिकट पर थी।
जिसके जरिये यात्री की पूरी जानकारी इंश्योरेंस कंपनी के पास जाती थी। बुकिंग के बाद इंश्योरेंस कंपनी की वेबसाइट पर जाकर नॉमिनी की जानकारी देनी होती थी। जिसके जरिये ही यात्रियों का डेटा लीक होने की संभावना थी। ये बग श्रीराम जनरल इंश्योरेंस कंपनी से जुड़े ट्रैवल इंश्योरेंस की सेवा में ही मिला है। बाकि 2 कंपनी आईसीआईसीआई लोंबार्ड और रॉयल सुंदरम जनरल इंश्योरेंस के लिंक में ये बग नहीं था। हांलाकि बता दें कि अब इसे ठीक कर दिया गया है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
