अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीयों में लोकप्रिय एच-1बी वीजा के मौजूदा प्रावधानों में बदलाव किए जाने की इच्छा जताई है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारतीयों में लोकप्रिय एच-1बी वीजा के मौजूदा प्रावधानों में बदलाव किए जाने की इच्छा जताई है। वह इसके जरिये उच्च कुशल विदेशी पेशेवरों को आकर्षित करना चाहते हैं।
ह्वाइट हाउस के नीति समन्वयक मामलों के डिप्टी चीफ ऑफ स्टाफ क्रिस लिडेल ने गुरुवार को कहा, 'राष्ट्रपति कई बार खुले तौर पर यह कह चुके हैं कि ऐसे रास्तों की तलाश की जाए जिससे प्रौद्योगिकी जैसे उच्च कुशलता वाले क्षेत्रों में स्नातक करने वाले लोग देश छोड़कर ना जाएं।

योग्यता आधारित इमिग्रेशन
वहीं नई प्रौद्योगिकी मसले पर वाशिंगटन पोस्ट अखबार की एक लाइव चर्चा के दौरान एच-1बी वीजा मामले में ट्रंप के रुख के बारे में पूछे जाने पर लिडेल का कहना हैं कि उन्होंने योग्यता आधारित आव्रजन की बात कही है। इस मामले में एच-1बी सही बैठता है। यह दुर्भाग्य की बात है कि यह वीजा निम्न कुशलता वाली आउटसोर्सिग नौकरियों को चला जाता है। ट्रंप प्रशासन इस तरीके में बदलाव करना पसंद करेगा ताकि प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्र में पीएचडी करने वाले ज्यादा लोग आएं।
माइक्रोसॉफ्ट और जीएम के पूर्व कार्यकारी बने कोआर्डिनेटर
गूगल, फेसबुक और माइक्रोसाफ्ट जैसी आइटी कंपनियों का प्रतिनिधित्व करने वाले समूह कम्पीट अमेरिका ने दावा किया है कि एच-1बी वीजा रोकने के मामलों में खासा इजाफा हुआ है। वीजा मामलों को देखने वाली एजेंसी अमेरिकी सिटिजनशिप एंड इमिग्रेशन सर्विसेज (यूएससीआइएस) अपने ही नियमों से परे जाकर इस तरह का काम कर रही है।
गृह सुरक्षा मामलों की मंत्री किर्स्टजेन नील्सन को लिखे पत्र में कम्पीट अमेरिका ने वीजा आवेदनों की प्रक्रिया मानकों में हालिया बदलाव के संबंध में कानूनी समस्या खड़ी होने की चिंता जाहिर की है।
भारतीय पेशेवरों के बीच खासे लोकप्रिय एच-1बी वीजा के जरिये अमेरिकी कंपनियों को उन क्षेत्रों में उच्च कुशल विदेशी पेशेवरों को नौकरी पर रखने की अनुमति मिलती है जिनमें अमेरिकी पेशेवरों की कमी है। ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद से ही इस पर लगाम कसी जा रही है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
