यहां पर आपको अनिल अंबानी की कंपनियों के बारे में बताएंगे।
एक ओर जहां मुकेश अंबानी की संपत्ति दिन व दिन बढ़ रही है तो वहीं दूसरी ओर उनके अपने सगे भाई और बिजनेसमैन अनिल अंबानी की कंपनियों की हालात खराब है। ये कंपनियां रिलायंस टेलीकॉम और उसकी इकाई रिलायंस कम्यूनिकेशंस लिमिटेड हैं। इन दोनों कंपनियों के कुल 144 बैंक खाते हैं, जिनमें रिलायंस कम्यूनिकेशंस लिमिटेड के कुल 119 बैंक खाते हैं और इन खातों में कुल 17.86 करोड़ रुपए हैं।

तो वहीं दूसरी कंपनी रिलायंस टेलीकॉम के कुल 25 बैंक खाते हैं और इन खातों में कंपनी के मात्र 1.48 करोड़ रुपए ही जमा हैं। दिल्ली हाईकोर्ट में अमेरिकन टावर कॉर्पोरेशन की ओर से दायर किए गए मुकदमे की सुनवाई के दौरान ये जानकारी इन दोनों कंपनियों ने खुद दी है।
इकोनॉमिक्स टाइम्स की रिर्पोट के अनुसार अमेरिकन टावर कॉर्पोरेशन कंपनी ने रिलायंस कम्यूनिकेशंस लिमिटेड पर लगभग 230 करोड़ रुपए का बकाया होने का दावा किया है। दोनों कंपनियों ने पिछले महीने ही अदालत में इससे संबंधित एफिडेबिट जमा किया था और बैंक विवरण देने के लिए कुछ समय मांगा था।
आपको बता दें कि पिछले साल रिलायंस कम्यूनिकेशंस ने दिसंबर में ही अपनी वायरलेस सेवा को बंद कर दिया था। इकोनॉमिक्स टाइम्स की रिर्पोट में यह बताया गया है कि अमेरिकन टावर कॉर्पोरेशन ने इसी सिलसिले में अनिल अंबानी की दोनों कंपनियों पर समझौते से बाहर निकालने का शुल्क और सेवा शुल्क के रुप में लगभग 230 करोड़ रुपए की मांग की है। अब रिलायंस कम्यूनिकेशंस को समझौते से बाहर निकलने के लिए शुल्क चुकाने पड़ेंगे।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
