यहां पर आपको एचडीएफसी बैंक की जमा दरें और बैंक ऑफ बड़ौदा के लोन के बारे में बताएंगे।
एचडीएफसी बैंक ने मंगलवार को विभिन्न अवधि की फिक्स्ड डिपॉजिट योजनाओं पर ब्याज दरों में 0.5 प्रतिशत तक की वृद्धि की घोषणा की है। तो वहीं सार्वजनिक क्षेत्र के प्रमुख बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा ने अपनी कर्ज की विभिन्न अवधि की अवधि की ब्याज दर में 0.10 प्रतिशत तक बढ़ोती की है। HDFC बैंक ने बयान जारी कर रहा कि विभिन्न अवधि की एक करोड़ रुपए तक की जमा राशि पर नई ब्याज दरें मंगलवार से प्रभावी हो गई हैं।

बता दें कि पांच से आठ साल और 10 साल की अवधि वाली जमा राशियों पर ब्याज दर को 6 से बढ़ाकर 6.50 प्रतिशत कर दिया गया है। तीन से पांच वर्ष की जमा राशि पर ब्याज को 7.1 प्रतिशत से बढ़ाकर 7.25 प्रतिशत कर दिया गया है। एक साल की सावधि जमा पर ब्याज दर को 7.25 प्रतिशत से बढ़ाकर 7.3 प्रतिशत किया गया है।
सरकारी स्वामित्व वाले बैंक ऑफ बड़ौदा की रिर्पोट के अनुसार, एक साल के कर्ज पर सीमांत लागत आधारित ब्याज दर (MCLR) अब 8.65 प्रतिशत होगी। यह दर मौजूदा बाजार परिदृश्य को देखते हुए दर है। अन्य अवधि अन्य अवधि के कर्ज में एक दिन के लिए यह दर 8.15 प्रतिशत, एक माह के लिए 8.20 प्रतिशत तीन माह के लिए 8.30 प्रतिशत और छह माह के कर्ज पर 8.50 प्रतिशत की ब्याज दर तय की गई है। बैंक ने कहा है कि नए ब्याज दर 7 नवंबर 2018 से प्रभावी होंगे।
इस पर बैंक ऑफ बड़ौदा ने कहा है कि अपने बेहतर रेटिंग वाले होम लोन लेने वाले ग्राहकों के लिए एमसीएलआर में कोई अतिरिक्त मार्क-अप नहीं जोड़ा जाता है। बैंक ऑफ बड़ौदा अपने ग्राहकों की जरुरत पर ध्यान देता है और उसकी ब्याज दरें समूचे बैंकिंग उद्योग में अति प्रतिस्पर्धी हैं बेहतर रेटिंग वाले अपने ग्राहकों को बैंक एक साल के लिए MCLR 8.65 प्रतिशत तय करता है। यह दर कितनी भी राशि के होम लोन पर लागू होगी और 30 साल की अवधि तक के लिए भी यही दर होगी।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications