यहां पर आपको बाबा रामदेव के पतंजलि परिधान शोरूम के बारे में बताएंगे, साथ ही बताएंगे कि पतंजलि परिधान से आप क्या-क्या खरीद सकते हैं।
पतंजलि के प्रोडक्ट अब सिर्फ खाने-पीने या फिर वॉशिंग तक सीमित नहीं रह गए हैं अब मोबाइल से लेकर इनके कपड़े तक आपको मार्केट में खरीदने को मिलेंगे। आज सोमवार को योग गुरु बाबा रामदेव ने धनतेरस के खास मौके पर गारमेंट्स इंडस्ट्री में भी अपना कदम रख दिया है। आज पतंजलि परिधान नाम से एक एक्सक्लूसिव शोरूम का उद्घाटन किया है।

पतंजलि परिधान का यह पहला शोरूम दिल्ली के पीतमपुरा में स्थित नेताजी सुभाष प्लेस के अग्रवाल साइबर प्लाजा में खोला गया है। पतंजलि के इस शोरूम में आपको डेनिम से लेकर एथनिक वियर तक सबकुछ मिलेगा।
पतंजलि परिधान में पुरुषों, महिलाओं और बच्चों के सभी कपड़े मिलेंगे। इसमें डेनिम वियर, एथनिक वियर, कैजुअल वियर और फॉर्मल वियर शामिल हैं। पतंजलि परिधान के अंतर्गत कपड़ों को तीन ब्रांड्स 'लिवफिट', 'आस्था' और 'संस्कार' ब्रांड के तहत उतारा गया है। बाबा रामदेव के अनुसार इस वेंचर से देश में आर्थिक आजादी आएगी। परिधान को देशभक्ति से जोड़ते हुए उन्होंने कहा है कि ध्वज राष्ट्र की आन-बान-शान होता है, कपड़ा व्यक्ति के व्यक्तित्व की पहचान और सम्मान होता है।
आपको बता दें कि पतंजलि परिधान के तहत सबसे ज्यादा चर्चा इसके जींस की है। पतंजलि के प्रमुख आचार्य बालकृष्ण ने एक बार यह भी कहा था कि जींस की लोकप्रियता इतनी है कि उसे भारतीय समाज से अलग नहीं किया जात सकता, अब या तो हम उसका बहिष्कार कर सकते हैं या उसमें अपनी परंपरा के अनुसार बदलाव कर सकते हैं। पतंजलि की ओर से यह कहा गया है कि उनकी जींस की स्टाइल, डिजाइन और फैब्रिक में भारतीयता होगी और यह काफी आरामदायक भी होगी।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
