देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार कमी हो रही है। खुशी की बात तो यह हैं कि लगातार बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों मे लगातार कटौती का दौर चल रहा है।
देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार कमी हो रही है। खुशी की बात तो यह हैं कि लगातार बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों मे लगातार कटौती का दौर चल रहा है। दिवाली से पहले आम लोगों के लिए ये एक अच्छी खबर है। पेट्रोल डीजल की कीमतों में 16 दिनों से कटौती चल रही है।
पिछले 17 दिनों में सिर्फ एक दिन पेट्रोल डीजल की कीमतें स्थिर रही थी। बाकि 16 दिनों में पेट्रोल डीजल के भाव में कटौती हुई ही है।
शनिवार को दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में 19 पैसे की और डीजल की कीमतों में 11 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई है। कटौती के बाद दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 78.99 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई है, जबकि डीजल की कीमत 73.53 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई है।
मुंबई में पेट्रोल की कीमत 84.49 रुपए प्रति लीटर
हालांकि वहीं देश की आर्थिक राजधानी में भी पेट्रोल डीजल की कीमतों में कटौती से लोगों को राहत मिली है। मुंबई में पेट्रोल की कीमतों में 19 पैसे प्रति लीटर और डीजल की कीमतों में 12 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई है। कटौती के बाद मुंबई में पेट्रोल की कीमत 84.49 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई है। जबकि डीजल की कीमत 77.06 रुपए प्रति लीटर पहुंच गई है। अपने शहर के पेट्रोल की कीमत से रूबरू होने के लिए यहां क्लिक करें।
अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कमी के कारण
बता दें कि पेट्रोल डीजल की कीमतों में ये कटौती अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कमी के कारण हो रही है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड का भाव 72.53 डॉलर प्रति बैरल हो गया है। पिछली जनवरी कॉन्ट्रैक्ट में लाइट क्रूड 63.65 डॉलर प्रति बैरल हो गया। गौरतलब है कि पिछले करीब एक महीने में ब्रेंट क्रूड का भाव करीब 14 डॉलर गिरा है। वहीं अपने शहर के डीजल के भाव से रूबरू होने के लिए यहां क्लिक करें।
केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल के भाव में कटौती की
इससे पहले पेट्रोल डीजल में हो रही लगातार बढ़ोतरी के बाद आम जनता को राहत देने के लिए केंद्र सरकार ने पेट्रोल और डीजल के भाव में 2.5 रुपए की कटौती की थी। जिसके बाद राज्य सरकारों ने भी इसके दाम 2.5 रुपए घटाए थे। हालांकि सभी राज्यों ने 2.5 रुपए की कटौती नहीं की।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications