अलीबाबा और सॉफ्टबैंक सपोर्टेड पेटीएम ने शुक्रवार को कहा कि उसके प्लेटफार्म पर यूनीफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यूपीआई लेन-देन में पिछले छह महीनों में 600 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है।
अलीबाबा और सॉफ्टबैंक सपोर्टेड पेटीएम ने शुक्रवार को कहा कि उसके प्लेटफार्म पर यूनीफाइड पेमेंट्स इंटरफेस यूपीआई लेन-देन में पिछले छह महीनों में 600 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है। पेटीएम ब्रांड का स्वामित्व रखनेवाली कंपनी वन97 कम्यूनिकेशंस लिमिटेड ने कहा कि अक्टूबर में उसके प्लेटफार्म पर 17.9 करोड़ यूपीआई लेन-देन दर्ज किए गए।

वहीं यूपीआई के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट दीपक एबोट का कहना हैं कि पेटीएम भीम यूपीआई का व्यापक रूप से इस्तेमाल बढ़ना उत्साहजनक है। इसका इस्तेमाल विभिन्न सेवाओं के लिए किया जाता है। जिसमें मोबाइल रिचार्ज, बिजली और पानी बिल का भुगतान, मेट्रो रिचार्ज और ऑफ लाइन स्टोर्स पर इस्तेमाल शामिल है।
आपको बता दें कि पेटीएम ने सितंबर में 13.7 करोड़ यूपीआई लेन-देन दर्ज किया था। यूपीआई लेन-देन में पेटीएम अग्रणी है, जिसकी बाजार हिस्सेदारी 33 फीसदी है।
हालांकि कंपनी ने कहा कि उसके प्लेटफार्म पर किए जाने वाले आधे से ज्यादा लेनदेन पेटीएम यूपीआई के माध्यम से किए जाते हैं। वहीं, ऑफलाइन दुकानों में किए जानेवाले यूपीआई लेन-देन में पेटीएम की बाजार हिस्सेदारी 80 फीसदी से अधिक है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
