मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो ने सितंबर महीने में अपने नेटवर्क पर 1.3 करोड़ ग्राहकों को जोड़ा है।
मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस जियो ने सितंबर महीने में अपने नेटवर्क पर 1.3 करोड़ ग्राहकों को जोड़ा है। वहीं दूसरी ओर प्रतिद्वंद्वी कंपनियों भारती एयरटेल, आइडिया और वोडाफोन को नुकसान हुआ है।
दूरसंचार नियामक ट्राई द्वारा जारी अगस्त के आंकड़ों के मुताबिक, जियो का ग्राहक आधार इस साल अगस्त में 23.9 करोड़ था। हलांकि कंपनी ने सितंबर तिमाही के नतीजे में दावा किया कि उसके ग्राहकों की संख्या 25.2 करोड़ है। यह अगस्त महीने की संख्या से 1.3 करोड़ अधिक है।
हालांकि, दूरसंचार कंपनियों के संगठन सेल्युलर आपरेटर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया सीओएआई ने रिलायंस जियो के ग्राहक आधार के आकंड़े जारी नहीं किये हैं।
एयरटेल को 23.58 लाख ग्राहकों का नुकसान
उसने बीएसएनएल, एमटीएनएल और अन्य कंपनियों के ग्राहकों की संख्या को भी शामिल नहीं किया गया है क्योंकि वह संगठन के सदस्य नहीं हैं। अन्य दूरसंचार कंपनियों के मामले में सीओएआई के आंकड़ों के मुताबिक, भारती एयरटेल के ग्राहकों की संख्या अगस्त में 34.58 करोड़ से घटकर सितंबर में 34.35 करोड़ रह गयी। एयरटेल को 23.58 लाख ग्राहकों का नुकसान हुआ।
आइडिया के 40.61 लाख ग्राहक कम हुए
वहीं आइडिया की बात करें तो ग्राहकों की संख्या अगस्त में 21.71 करोड़ से गिरकर सितंबर में 21.31 करोड़ पर आ गयी। इस दौरान 40.61 लाख ग्राहकों ने उसका नेटवर्क छोड़ दिया।
वोडाफोन ग्राहक अगस्त में 22.44 करोड़ से घटकर 22.18
इसी प्रकार, वोडाफोन का ग्राहक आधार अगस्त में 22.44 करोड़ से घट कर सितंबर में 22.18 करोड़ रह गया। सीओएआई के महानिदेशक रंजन एस मैथ्यू ने कहा, सभी दूरसंचार सेवा प्रदाता देश भर में अपनी सेवाओं का विस्तार कर रहे हैं। ग्राहकों के लिए वह कॉलिंग और डेटा सेवा से आगे की सेवाएं देनी शुरू कर दी है।
More From GoodReturns

Vi यूजर्स ध्यान दें! ऐप में अचानक बदले अनलिमिटेड डेटा के नियम, नाइट-अनलिमिटेड और 300GB लिमिट का सच जानें

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications