यहां पर आपको आज का शेयर मार्केट अपडेट, सेंसेक्स समाचार, निफ्टी समाचार और स्टॉक मार्केट की ताजा अपेडट पढ़ने को मिलेगी।
कई दिनों के बाद शेयर बाजार में आज रौनक देखने को मिल रही है। कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। इस समय बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स जहां 395.70 अंकों पर 1.1 फीसदी की बढ़त के साथ 34827.67 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी भी 123.30 अंकों पर 1.1 फीसदी की बढ़त के साथ 10503.80 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों की बात करें तो यहां पर भी खरीदारी का माहौल नजर आ रहा है। बीएसई के मिडकैप इंडेक्स इस समय 1.5 फीसदी की बढ़त के साथ 14996.82 के स्तर पर कारोबार कर रह हे हैं। तो वहीं बीएसई के स्मॉलकैप इंडेक्स 1.4 फीसदी की बढ़त के साथ 14557.65 के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
तो वहीं निफ्टी बैंक भी 1.0 फीसदी की बढ़त के साथ 25593.10 के स्तर पर कारोबार हो रहा है जबकि निफ्टी के आईटी सेक्टर 0.09 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार करते दिखाई दे रहे हैं।
इसके अलावा बीएसई के कैप गुड्स, कॉन्स ड्यूरेबल्स, एफएमसीजी, हेल्थकेयर सेक्टर, ऑयल एण्ड गैस और बीएसई मेटल भी बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आ रहे हैं।
आज की टॉप गेनर्स कंपनियों की बात करें तो एशियन पेंट्स, यस बैंक, बीपीसीएल, हीरो मोटोकॉर्प और आईओसी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। जबकि टॉप लूजर्स कंपनियों में डॉ रेड्डीज लैब्स, कोल India और ग्रेसिम गिरावट के साथ कारोबार करते नजर आ रही हैं।
एशियाई बाजार में भी अच्छी खासी बढ़त देखने को मिल रही है। इस समय जापान का बाजार निक्केई जहां 0.6 फीसदी की बढ़त के साथ 21830.92 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं स्ट्रेट्स टाइम्स 0.7 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है और हैंग सेंग 2.4 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।
More From GoodReturns

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका



Click it and Unblock the Notifications