देशभर में पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार गिरावट से आम आदमी को राहत मिल रही है। बता दें कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती का सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी है।
देशभर में पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार गिरावट से आम आदमी को राहत मिल रही है। बता दें कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती का सिलसिला पिछले कई दिनों से जारी है। तेल की कीमतें बढ़ने के बाद अब रोजाना तौर पर कम हो रही हैं। लेकिन अभी रोजाना तौर पर हो रही कटौती के बाद भी पेट्रोल-डीजल के दाम अभी भी कुछ खास नीचे नहीं आए हैं।
शुक्रवार को पेट्रोल की कीमतों में 19 पैसे और डीजल के दाम में 14 पैसे की गिरावट हुई है। इस गिरावट के बाद दिल्ली में पेट्रोल 79.18 रुपए प्रति लीटर और डीजल 73.64 प्रति लीटर हो गया हैं। वहीं, आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 84.68 रुपए प्रति लीटर और डीजल 77.18 रुपए प्रति लीटर हैं। अपने शहर के पेट्रोल की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें।
पेट्रोल- डीजल के गुरुवार का आकड़ा
हालांकि बता दें कि गुरुवार को पेट्रोल की कीमतों में 18 पैसे और डीजल के दाम में 16 पैसे की गिरावट हुई थी। इस गिरावट के बाद दिल्ली में पेट्रोल 79.37 रुपये प्रति लीटर और डीजल 73.78 प्रति लीटर हो गये थे। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 84.86 रुपये प्रति लीटर और डीजल और डीजल 77.32 रुपये प्रति लीटर के भाव पर बिक रहे थे। अपने शहर के डीजल की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें।
वहीं बुधवार को पेट्रोल-डीजल में कोई बदलाव नहीं
पिछले 16 दिनों से पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार कमी आ रही है। वहीं मंगलवार को दिल्ली में पेट्रोल के दाम 20 पैसे प्रति लीटर की कमी के साथ 80 रुपये प्रति लीटर के नीचे आ गए थे। पेट्रोल 79.55 रुपये प्रति लीटर हो गया था। वहीं, डीजल के दामों में भी 7 पैसे प्रति लीटर की कमी दर्ज की गई है। इससे दिल्ली में मंगलवार को डीजल की कीमतें 73.78 रुपये प्रति लीटर हो गईं। बुधवार को पेट्रोल डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुए थे।
इस महीने पेट्रोल-डीजल ने रिकॉर्ड तोडें
हालांकि पेट्रोल-डीजल की कीमतों ने इन महीनों में अपने रिकॉर्ड तोड़े हैं। इस दौरान विपक्ष ने लगातार सरकार पर बढ़ती कीमतों को लेकर हमले भी किए। वहीं, सरकार सफाई देती रही है कि बढ़ती कीमतों की वजह वैश्विक बाजार में बढ़ती क्रूड ऑयल की कीमतें हैं।
आपको याद होगा कि केंद्र सरकार ने 4 अक्टूबर को डीजल-पेट्रोल की कीमतों में 2.50 रुपए की कटौती का ऐलान किया था और राज्यों से भी ऐसा करने को कहा था। इससे लोगों को कुछ राहत तो मिली थी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications