यहां पर आपको एप्पल कंपनी के शुद्ध मुनाफे के बारे में बताएंगे।
स्मार्टफोन निर्माता कंपनी एप्पल का शुद्ध मुनाफा चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में 32 प्रतिशत बढ़कर 14.13 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। इस दौरान कंपनी का राजस्व भी 20 प्रतिशत बढ़कर 62.9 अरब डॉलर रहा। आईफोन से कमाई में 29 प्रतिशत का इजाफा हुआ। इसकी वजह आईफोन की औसत कीमत में 29 प्रतिशत बढ़ोत्तरी है। यह 618 डॉलर से बढ़कर 793 डॉलर हो गई है।

फिलहाल त्योहारी मौसम के हतोत्साह करने वाले पूर्वानुमान और आईफोन की बिक्री के आंकड़े अब नहीं जारी करने की घोषणा के बाद एप्पल के शेयर गिर गए। कंपनी का शेयर, परिमाण के घोषणा के बाद 6.50 प्रतिशत गिरकर 207.78 डॉलर पर आ गया।
एप्पल कंपनी के सीईओ टिम कुक ने कहा कि हम एक अन्य तिमाही में रिकॉर्ड तोड़ परिणाम की घोषणा कर उत्साहित हैं। यह ऐसे वित्त वर्ष में हुआ है जिसमें हमने दो अरब iOS डिवाइस बनाया, एप्प स्टोर की 10वीं सालगिरह मनायी और एप्पल के इतिहास में सबसे अधिक राजस्व और मुनाफा अर्जित किया। उन्होंने कहा कि कंपनी आईफोन या और किसी प्रोडक्ट की बिक्री की संख्या की जानकारी सार्वजनिक नहीं करेगी। इसके बजाया कंपनी राजस्व, मुनाफा और बिक्री लागत पर ध्यान केंद्रित करेगी।
कुक ने लॉन्ग टर्म में अच्छी ग्रोथ की उम्मीद जताई है। उनका कहना है कि भविष्य में भारत की बड़ी आबादी मिडल क्लास वाली होगी। भारत सरकार आर्थिक सुधारों के लिए बड़े कदम उठा रही है।
एप्पल के वित्तीय अधिकारी लुसा माएस्ट्री ने कहा कि यह बदलाव प्रोडक्ट्स की संख्या को देखते हुए किया गया है। कुक ने कहा कि भारत में स्टोर खोलने और एप्पल के उत्पादों पर शुल्क को लेकर भारतीय अधिकारियों से बातचीत चल रही है। उन्होंने कहा मैं भारत पर काफी भरोसा करने वाला आदमी हूं। मुझे भारत और भारत के लोगों और वहां कंपनी के बेहतर प्रदर्शन करने की बेहद उम्मीद है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
