पासपोर्ट सेवा केंद्रों की तर्ज पर बनाये जानेवाले आधार सेवा केंद्रों से आधार से संबंधित सेवाओं में सुगमता आयेगी।
पासपोर्ट सेवा केंद्रों की तर्ज पर बनाये जानेवाले आधार सेवा केंद्रों से आधार से संबंधित सेवाओं में सुगमता आयेगी। मंगलवार को यूआईडीएआई के मुख्य कार्यपालक अधिकारी सीईओ अजय भूषण पांडे का कहना हैं कि आधार सेवा केंद्रों से रजिस्ट्रेशन और अपग्रेडेशन सुविधा सुगम हो सकेगी।

सेवा केंद्र के जरिये परेशानी मुक्त करने का प्रयास
बता दें कि यूआईडीएआई आधार सेवा केंद्र स्थापित करने की योजना बना रहा है। यह एक बड़ी परियोजना है। इसके तहत रजिस्ट्रेशन और अपग्रेडेशन सेवाओं के लिए सुगमता केंद्र स्थापित किये जायेंगे। ये केंद्र देश के 53 शहरों और कस्बों में स्थापित किये जायेंगे। वहीं पांडे ने इस बड़ी परियोजना की पहली बार आधिकारिक रूप से पुष्टि करते हुए कहा कि आधार सेवा केंद्रों के जरिये हम परेशानी मुक्त और निवासियों के अनुकूल रजिस्ट्रेशन और अपग्रेडेशन सुविधा ढांचा सुनिश्चित करेंगे।
53 शहरों और नगरों में 114 केंद्र स्थापित होंगे
इस मौके पर उन्होंने कहा कि पहले चरण में 53 शहरों और नगरों में 114 ऐसे केंद्र स्थापित किये जायेंगे। इनमें सभी राज्यों की राजधानियां शामिल है। वहीं इस बात की भी जानकारी दी हैं कि केंद्र अभी बैंकों, डाकघरों और सरकारी परिसरों में चल रहे आधार केंद्रों के अतिरिक्त होंगे। इस बीच, यूआईडीएआई के सूत्रों का कहना हैं कि केंद्रों की निगरानी सीधे प्राधिकरण के कर्मचारियों द्वारा की जायेगी। साथ ही साथ आधार सेवा केंद्र भी पासपोर्ट सेवा केंद्र के मॉडल पर आधारित होंगे।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
