आज से SBI का बदल गया यह नियम, जानें आप पर क्या पड़ेगा असर
एसबीआई के ग्राहक बुधवार से डेबिट कार्ड के द्वारा 20 हजार रुपए ही निकाल पाएंगे। आपको बता दें कि पहले यह सीमा 40 हजार रुपए थी।
भारतीय स्टेट बैंक के डेबिट कार्डधारकों के लिए नकद निकासी सीमा आज से बदल गई है। एसबीआई के ग्राहक बुधवार से डेबिट कार्ड के द्वारा 20 हजार रुपए ही निकाल पाएंगे। आपको बता दें कि पहले यह सीमा 40 हजार रुपए थी। नकद निकासी की यह सीमा क्लासिक और मेस्ट्रो डेबिट कार्डधारकों पर प्रभावी होगी, जो SBI के कुल कार्डधारकों की संख्या के करीब 50 प्रतिशत है।
कैश ट्रांजेक्शन को कम करने के लिए उठाया कदम
रिर्पोट के अनुसार एसबीआई ने कहा है कि जिन्हे ज्यादा निकासी की जरुरत है, वे दूसरे कार्डों के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। एसबीआई के उच्च निकासी सीमा वाले कार्डों से रोजारान एक लाख रुपए तक ही निकाले जा सकते हैं। बता दें कि एसबीआई ने यह कदम नकद निकासी घटाने का यह कदम बैंक धोखाधड़ी की बढ़ती घटनाओं पर अंकुश के तहत उठाया है। दरअसल बिना ईएमवी चिप वाले कार्डों से धोखाधड़ी और कार्डों की क्लोनिंग की घटनाओं में बढ़ोत्तरी के बाद RBI ने बैंको कड़े कदम उठाने का निर्देश दिया था।
विभिन्न कार्डों में निकासी की सीमा
- क्लासिक एवं मेस्ट्रो डेबिट कार्ड: 20 हजार
- ग्लोबल इंटरनेशनल डेबिट कार्ड: 50 हजार
- प्लेटिनम इंटरनेशनल डेबिट कार्ड: 1 लाख
- PNB प्लैटिनम कार्ड: 50 हजार
- पीएनबी प्लैटिनम कार्ड: 50 हजार
- पीएनबी क्लासिक कार्ड: 25 हजार
- बैंक ऑफ बड़ौदा रुपे क्लासिक कार्ड: 25 हजार
- HDFC प्लैटिनम चिप कार्ड: 1 लाख
- HDFC टाइटेनियम रॉयल डेबिट कार्ड: 75 हजार
- HDFC रुपे प्रीमियम डेबिट कार्ड: 25 हजार
- ईजीशॉप टाइटेनियम डेबिट कार्ड: 50 हजार
HDFC के कार्ड में कार्डों की लिमिट
एक्सिस बैंक के बरगंडी डेबिट कार्ड से निकासी सीमा तीन लाख रुपए है। टाइटेनिमय प्राइम और प्लस डेबिट कार्ड में प्रतिदिन निकासी 50 हजार रुपए है।
ICICI बैंक के कार्ड से निकासी
आईसीआईसीआई बैंक के डेबिट कार्ड से रोजाना 50 हजार रुपए प्रतिदिन की निकासी कर सकते हैं। इसके प्रिविलेज टाइटेनिमय से 1 लाख रुपए और स्मार्ट शॉपर गोल्ड से 75 हजार और स्मार्ट शॉप सिल्वर से 50 हजार रुपए प्रतिदिन निकासी कर सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications