सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक पीएनबी ने मंगलवार को अपनी सीमांत लागत आधारित ब्याज दर एमसीएलआर को 0.05 फीसदी बढ़ा दिया है।
सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक पीएनबी ने मंगलवार को अपनी सीमांत लागत आधारित ब्याज दर एमसीएलआर को 0.05 फीसदी बढ़ा दिया है। बता दें कि यह वृद्धि एक नंवबर से प्रभावी होगी। बैंक ने शेयर बाजार को भेजी सूचना में कहा हैं कि एमसीएलआर दर को एक नवंबर 2018 से संशोधित कर दिया गया है।

एमसीएलआर दर को 0.05 फीसदी बढ़ाकर 8.50 फीसदी कर दिया गया है। इसी दर पर ज्यादातर खुदरा कर्ज दिये जाते हैं। इस वृद्धि के बाद तीन साल का कर्ज 8.70 फीसदी, छह माह के कर्ज पर 8.45 फीसदी और तीन माह के लिए कर्ज देने पर 8.25 फीसदी ब्याज लिया जायेगा। एक माह और एक दिन की अवधि के लिए दिये कर्ज पर 8.15 फीसदी की दर से ब्याज होगा।
बैंकिंग प्रणाली में एमसीएलआर प्रणाली को अप्रैल, 2016 से लागू किया गया था। इसने बैंकों में आधार दर प्रणाली का स्थान लिया। आधार दर से नीचे की दर पर बैंक कोई भी कर्ज नहीं दे सकते थे। एमसीएलआर दर की गणना बैंकों द्वारा लिये गये उधार की सीमांत लागत और बैंक की नेट वर्थ पर मिलने वाले प्रतिफल के आधार पर की जाती है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
