यहां पर आपको भारत के विभिन्न शहरों जैसे की दिल्ली, लखनऊ, मुंबई, कोलकाता और जयपुर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों के बारे में बताएंगे।
पेट्रोल-डीजल के दाम में देशभर में लगातार गिरावट होने की वजह से आम लोगों को काफी राहत मिली है। 14वें दिन यानी बुधवार को भी तेल के दाम नहीं बढ़े, आज तेल के दाम कल के दाम पर ही स्थिर हैं। मंगलवार को पेट्रोल 20 पैसे सस्ता हुआ था तो वहीं डीजल के दामों में 7 पैसे गिरावट दर्ज की गई थी। जिसके तहत दिल्ली में पेट्रोल 79.55 रुपए प्रति लीटर और डीजल 73.78 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। तो वहीं मुंबई में 20 वैसे प्रति लीटर की कमी के साथ पेट्रोल 85.04 रुपए प्रति लीटर हो गया था। डीजल के दाम 8 पैसे प्रति लीटर तक गिरावट के साथ 77.32 रुपए प्रति लीटर हो गया था।
4 बड़े महानगरों में पेट्रोल के दाम
दिल्ली- 79.55 रुपए
कोलकाता- 81.43 रुपए
मुंबई- 85.04 रुपए
चेन्नई- 82.65 रुपए
4 बड़े महानगरों में डीजल के दाम
दिल्ली- 73.38 रुपए प्रति लीटर
कोलकाता- 75.63 रुपए प्रति लीटर
मुंबई- 77.32 रुपए प्रति लीटर
चेन्नई- 78.00 रुपए प्रति लीटर
अंतराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल का दाम
ऐसा माना जा रहा है कि अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल का भाव गिर रहा है। ब्रेंट क्रूड को जनवरी सौदा आईसीई पर 0.04 प्रतिशत की नरमी के साथ 77.63 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ था, जबकि WTI के दिसंबर अनुबंध में 0.07 प्रतिशत की बढ़त के साथ 67.64 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था।
तेल का आयात
कच्चे तेल के दाम में तीन सप्ताह से अधिक समय से नरमी का रुख बना हुआ है। कच्चे तेल में नरमी के कारण ही पेट्रोल और डीजल के दाम में कमी आयी क्योंकि भारत अपनी तेल की जरुरतों का करीब 80 प्रतिशत आयात करता है तेल का आयात सस्ता होने से देश में जहां पेट्रोल और डीजल समेत अन्य पेट्रोलियम उत्पादों की कीमतें घटती हैं, तो वहीं तेल आयात के लिए डॉलर की जरुरत कम होने से देसी मुद्रा रुपए की गिरावट को थामने में मदद मिलती है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
