आपको यहां पर सोने और चांदी के सही दाम बताएंगे। साथ ही बताएंगे कि आज दिल्ली में गोल्ड रेट्स क्या है, जयपुर में, पटना में और मुंबई में सोने के दाम यहां पर देख सकते हैं।
सोने के भाव में पिछले 2 दिन में 100 रुपए की तेजी आ चुकी है। आज दिल्ली सर्राफा बाजार में सोने का भाव 30 रुपए की तेजी के साथ 32,650 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। ये भाव 6 साल के उच्चतम स्तर के एकदम नजदीक पहुंच गया है। चांदी के भाव में गिरावट जारी रही।

बुधवार को चांदी का रेट 40 रुपए गिरकर 39,200 रुपए पहुंच गया। चांदी के भाव में इंडस्ट्रियल यूनिट और सिक्का निर्माताओं की कम मांग के कारण गिरावट आयी। इस पर ट्रेडर्स का कहना है कि दिवाली के कारण मांग बढ़ रही है इससे बाजार में सकारात्मक सेंटीमेंट है। तो वहीं न्यूयॉर्क में सोना 1,217.84 डॉलर प्रति औंस पर था। भारत में सोने का दाम
दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 30-30 रुपए की तेजी के साथ क्रमश: 32,650 रुपए और 32,500 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गए। सोने का ये लेवल 29 नवंबर 2012 के बाद सबसे ज्यादा है। तब सोने ने 6 साल का सबसे उंचा स्तर 32,940 रुपए छुआ था। दूसरी तरफ आठ ग्राम वाली गिन्नी में 24,900 रुपए पर स्थिर रही। भारत में चांदी का दाम
चांदी हाजिर 40 रुपए की गिरावट के साथ 39,200 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गयी। जबकि साप्ताहिक आपूर्ति वाली चांदी 5 रुपए चढ़कर 38,350 रुपए प्रति किलोग्राम रह गयी। चांदी सिक्का में कोई बदलाव नहीं हुआ। सिक्का लिवाल 76 हजार रुपए और सिक्का बिकवाल 77 हजार रुपए प्रति सैकड़ा हो गए। इनमें 1 हजार रुपए की तेजी आयी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
