कोल इंडिया का ऑफर फॉर सेल (OFS) इंस्टीट्यूशन बॉयर्स के लिए खुल गया है। शुरुआती घंटे में 24 प्रतिशत सब्सक्रिप्शन की खबर है।
कोल इंडिया का ऑफर फॉर सेल (OFS) इंस्टीट्यूशन बॉयर्स के लिए खुल गया है। शुरुआती घंटे में 24 प्रतिशत सब्सक्रिप्शन की खबर है। तो वहीं आज के कारोबार में कोल इंडिया के शेयरों में 4 प्रतिशत तक की गिरावट आयी है। सरकार कोल इंडिया ऑफर फॉर सेल के जरिए कोल इंडिया में अपनी 3 फीसदी हिस्सेदारी बेचेगी। इसके लिए सरकार ने Flor प्राइस 266 रुपए प्रति शेयर रखा है। इस स्टेक सेल से सरकार को करीब 5 हजार करोड़ रुपए मिलने का अनुमान है।

बता दें कि कोल इंडिया का शेयर आज के कारोबार में 263.80 रुपए के भाव तक नीचे आया, जबकि मंगलवार को शेयर 275.90 रुपए के भाव पर बंद हुआ था जबकि सुबह शेयर 265 रुपए के भाव पर खुला था। फिलहाल शेयर में 3 प्रतिशत से ज्यादा गिरावट है।
रिर्पोट के अनुसार ओवर सबस्क्रिप्सन की स्थिति में सरकार के पास ग्रीन शू के जरिए अन्य 6 प्रतिशत स्टेक सेल का ऑप्शन होगा। यानी 9 प्रतिशत तक हिस्सेदारी सरकार बेच सकती है। यदि 9 प्रतिशत तक शेयर की बिक्री होती है तो सरकार को 15000 करोड़ रुपए मिलने की उम्मीद है।
एनएसई पर कोल इंडिया के शेयर मंगलवार को 3.62 प्रतिशत गिरकर 277 रुपए पर बंद हुए। सरकार ने कोल इंडिया में ओएफएस के जरिए जनवरी 2015 में 10 प्रतिशत हिस्सेदारी बेची थी। इसके जरिए सरकार ने करीब 23 हजार करोड़ रुपए जुटाए थे। कोल इंडिया में सरकार की अभी हिस्सेदारी करीब 78.32 प्रतिशत है।
चालू वित्त वर्ष 2018-19 की जून तिमाही में कोल इंडिया का कंसॉलिडेटेड शुद्ध मुनाफा 61.07 प्रतिशत बढ़कर 3786.44 करोड़ रुपए हो गया था। इस साल की पहली तिमाही में सरकार ने भारत 22 ईटीएफ में 0.222 प्रतिशत स्टेक बेचा था।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
