स्टेट बैंक की ओर से काफी बड़ा फैसला लिया गया हैं जो कि वाकई आपके लिए अच्छी खबर है। लोगों को जालसाजी से बचाने के लिए भारतीय स्टेट बैंक ने कैश जमा कराने के नियमों में बदलाव कर दिया है।
स्टेट बैंक की ओर से काफी बड़ा फैसला लिया गया हैं जो कि वाकई आपके लिए अच्छी खबर है। लोगों को जालसाजी से बचाने के लिए भारतीय स्टेट बैंक ने कैश जमा कराने के नियमों में बदलाव कर दिया है। अब आपके खाते में कोई दूसरा व्यक्ति पैसे जमा नहीं करा सकता है। नियम इतना सख्त है कि आपकी पत्नी या पापा मम्मी आपके खाते में नकद जमा नहीं कर सकेंगे। नोटबंदी के दौरान इस सुविधा के दुरुप्रयोग होने की शिकायतों के बाद एसबीआई ने यह कदम उठाया है।
बदला हुआ नियम इस प्रकार हैं कि
अब आप स्वयं अपने खाते में नकद जमा कर सकेंगे। कोई भी दूसरा व्यक्ति किसी के खाते में नकद जमा नहीं कर सकेगा। हालांकि ऑनलाइन या चेक से जमा पर यह नियम लागू नहीं होगा।
इस तरह से मिलेगी छूट
बता दें कि अगर आप चाहते हैं कि आपके अकाउंट में कोई दूसरा नकद जमा करें तो इसके लिए आपको लिखित में ऐसी अनुमति देनी होगी। इसके लिए जमा पर्ची पर साइन करके देना होगा। जिस पर डिटेल भर कर दूसरा व्यक्ति आपके खाते में पैसा जमा कर सकेगा।
आयकर विभाग की सलाह पर बना नियम
हालांकि नोटबंदी के दौरान कई बैंक खातों में बड़ी संख्या में हजार और पांच सौ नोट जमा किए गए थे। अब जांच के बाद जब लोगों से इतने सारे नोटों के बारे में पूछा जा रहा है तो उनका कहना है कि किसी अनजान शख्स ने उनके बैंक खातों में पैसे जमा करा दिए हैं। उनका उससे कोई लेना-देना नहीं है। ऐसी स्थिति में आयकर विभाग ने सरकारी बैंकों से कहा था कि वे ऐसे नियम बनाएं कि कोई दूसरा शख्स किसी के बैंक खाते में नकद रुपए नहीं जमा करा पाए।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
