यहां पर आपको भारतीय रेलवे के टिकट सर्विस यूटीएस के बारे में बताएंगे।
1 नवंबर आने वाला है और शुरू होने वाली है भारतीय रेलवे की एक शानदार सर्विस, जिसके तहत अब लोगों को घंटों लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। जी हां भारतीय रेल अनारक्षित टिकट काउंटर पर लगने वाली लंबी कतार को ध्यान में रखते हुए 1 नवंबर से पूरे देश में यूटीएस मोबाइल एप की शुरुआत करने जा रहा है। इस सुविधा के शुरु होने के बाद आपको टिकट लेने के लिए लाइन में लगने की जरुत नहीं होगी। तो आइए बताते हैं रेलवे की इस सेवा के बारे में।
अनारक्षित टिकट के अलावा मिलेगा मासिक पास
आप इस सर्विस के माध्यम से अनारक्षित टिकट के अलावा यूटीएस मोबाइल एप से प्लेटफॉर्म टिकट और मासिक पास भी खरीद सकेंगे। आपको बता दें कि यूटीएस मोबाइल एप की शुरुआत चार साल पहले की गई थी लेकिन मुंबई को छोड़कर अन्य स्थानों पर यह प्रयोग सफल नहीं हुआ। मुंबई में भारी संख्या में लोग लोकल ट्रेन से सफर करते हैं। अब मुंबई के बाद इसे दिल्ली-पलवल रूट और चेन्नई में भी शुरू किया गया।
अभी तक 15 जोन में लागू किया गया है इस सर्विस को
आपको बता दें कि रेलवे की ओर से इस योजना को अभी तक 15 जोन में लागू किया गया है। इससे वे लोग भी टिकट ले सकेंगे तो लंबी दूरी की यात्रा करने के लिए टिकट लेना चाहते हैं। रेलवे इस योजना से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने की कोशिश कर रहे हैं। यूटीएस मोबाइल एप का इस्तेमाल करने वालों की संख्या निश्चित तौर पर बढ़ेगी।
चार साल में 45 लाख रजिस्टर्ड यूजर थे
जब एक बार यात्रियों को इसका फायदा समझ में आ जाएगा तो वे इससे ही टिकट खरीदेंगे। पिछले चार साल में यूटीएस मोबाइल एप के करीब 45 लाख रजिस्टर्ड यूजर थे और इस पर औसतन प्रतिदिन करीब 87 हजार टिकट खरीदे जाते थे।
इस तरह से बुक होगा टिकट
बता दें कि यूटीएस मोबाइल एप एंड्रॉयड, आईओएस और विंडोज फोन तीनों ही प्लेटफॉर्म पर रन करेगा। इसे डाउनलोड करने के बाद आपको इस पर यूजर आईडी और पासवर्ड बनाना होगा। पासवर्ड ऐसा हो कि आपको याद रहे। इसके इस्तेमाल के लिए यह ध्यान रखना होगा कि जब आप टिकट की बुकिंग करें तो आपका स्टेशन से करीब 25 से 30 मीटर की दूरी पर रहना जरुरी है। इसके माध्यम से आप केवल 4 टिकट की खरीद सकेंगे।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
