यहां पर आपको देना बैंक के दूसरी तिमाही के घाटे के बारे में बताएंगे।
फाइनेंशियल ईयर 2019 की दूसरी तिमाही में देना बैंक को 416.7 करोड़ रुपए का घाटा हुआ है। वित्त वर्ष 2018 की दूसरी तिमाही में देना बैंक को 185 करोड़ रुपए का घाटा हुआ था। जबकि वित्त वर्ष 2019 की दूसरी तिमाही में देना बैंक की ब्याज आय 20.8 प्रतिशत बढ़कर 725.6 करोड़ रुपए पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2018 की दूसरी तिमाही में देना बैंक की ब्याज आय 600.7 करोड़ रुपए रही थी।

तो वहीं तिमाही दर तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में देना बैंक का ग्रॉस एनपीए 22.69 प्रतिशत से बढ़कर 23.64 प्रतिशत रहा है। तिमाही आधार पर जुलाई-सितंबर तिमाही में देना बैंक का नेट एनपीए 11.04 प्रतिशत से बढ़कर 11.7 प्रतिशत रहा है।
इसके अलावा रुपए में एनपीए पर नजर डालें तो तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में देना बैंक का ग्रॉस एनपीए 15,866 करोड़ रुपए से बढ़कर 16,140 करोड़ रुपए रहा है। तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में देना बैंक का नेट एनपीए 6,704 करोड़ रुपए से बढ़कर 6,902 करोड़ रुपए रहा है।
तिमाही आधार पर दूसरी तिमाही में देना बैंक की प्रोविजनिंग 1,119 करोड़ रुपए से घटकर 868 करोड़ रुपए रही है, जबकि पिछले साल इसी तिमाही में प्रोविजनिंग 737 करोड़ रुपए रही थी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
