यहां पर आपको भारत के विभिन्न शहरों जैसे की दिल्ली, लखनऊ, मुंबई, कोलकाता और जयपुर में पेट्रोल और डीजल की कीमतों के बारे में बताएंगे।
आम जनता के लिए 2019 के चुनाव के पहले ही अच्छे दिन की शुरुआत लगता है अब हो गई है। इसलिए लगातार 12वें दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतें घटायी जा रही हैं। अब ऐसे में स्वाभाविक है कि जैसे ही तेल की कीमतें कम होना बंद होंगी दाम बढ़ेंगे, लेकिन ऐसे में लोगों को इन घटती कीमतों की भी सराहना करनी चाहिए। फिलहाल सोमवार को दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में 30 पैसे और डीजल की कीमतों में 20 पैसे की कटौती की गई है। इस कटौती के साथ दिल्ली में आज 1 लीटर पेट्रोल के लिए 79.75 रुपए जबकि डीजल के लिए 73.85 रुपए चुकाने पड़ेंगे।

तो वहीं मुंबई में भी तेल की कीमतों में कमी आयी है। मुंबई में भी पेट्रोल की कीमत में 30 पैसे की कमी आयी है। जबकि डीजल की कीमतों में 21 पैसे की कटौती की गई है। जिसके साथ पेट्रोल की कीमत अब 85.24 रुपए और डीजल की कीमत 77.40 रुपए चुकानी पड़ेगी।
आपको बता दें कि रविवार को अंतराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में कमी आने के बाद घरेलू स्तर पर ईंधन की कीमतें घटाई गई थीं। जिसके कारण रविवार को दिल्ली में पेट्रोल की कीमतों में 40 पैसे और डीजल की कीमत में 33 पैसे की कटौती हुई थी।
इसके अलावा अंतराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में भी गिरावट आयी है। सउदी अरब की ओर से कहा गया है कि जररुत पड़ने पर कच्चे तेल की आपूर्ति करने के लिए कदम उठाएगा। सउदी की इस घोषणा के बाद कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आई है। इस गिरावट के कारण घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों से राहत मिली है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications