स्टेट बैंक ऑफ इंडिया एसबीआई ने अपने मोबाइल वॉलेट एसबीआई बड्डी को बंद करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ग्राहकों को जानकारी देते हुए एसबीआई ने कहा कि उसने अपने मोबाइल वॉलेट को बंद करने का फैसला
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया एसबीआई ने अपने मोबाइल वॉलेट एसबीआई बड्डी को बंद करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। ग्राहकों को जानकारी देते हुए एसबीआई ने कहा कि उसने अपने मोबाइल वॉलेट को बंद करने का फैसला लिया है। बैंक ने उन वालेट को पहले ही बंद कर दिया है, जिनमें कोई बैलेंस नहीं था।
अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि जिन खातों में बैलेंस है, बैंक उन्हें कैसे और कब बंद करेगा। बैंक ने ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए लोगों को सूचित किया कि 30 नवंबर तक मोबाइल वॉलेट एसबीआई बड्डी को पूरी तरह से बंद कर दिया जाएगा।

एचडीएफसी पेजैप और आईसीआईसी पॉकेट भी उपलब्ध
हालांकि बता दें कि एसबीआई ने साल 2015 में मोबाइल वॉलेट के बढ़ते चलन को देखते हुए मोबाइल एप्प एसबीआई बड्डी को लांच किया था। परंतु बता दें कि एसबीआई मोबाइल वॉलेट लांच करने वाला पहला बैंक नहीं था। इससे पहले एचडीएफसी पेजैप और आईसीआईसी पॉकेट के नाम से अपना मोबाइल वॉलेट लांच कर चुके थे। एसबीआई का यह मोबाइल वॉलेट ना केवल एसबीआई के ग्राहकों के लिए था। बल्कि यह सभी अन्य बैंकों के ग्राहकों के लिए भी उपलब्ध था। एसबीआई की कैश निकासी की नई लिमिट 31 अक्टूबर से लागू ये भी अवश्य पढ़ें।
एसबीआई ने योनो लांच किया
बैंक ने इस वॉलेट को बंद करने के साथ ही इंटीग्रेटेड डिजिटल बैंकिंग प्लेटफॉर्म एसबीआई योनो को लांच किया है। भारत में बढ़ते मोबाइल ग्राहकों और टेक सेवी लोगों को ध्यान में रखते हुए एसबीआई ने यह एप्प लांच किया है। इसके साथ ही बैंक ने अपने कस्टमर्स इंगेजमेंट बढ़ाने के लिए रिलायंस के साथ एक डील की है। इस डील के चलते माई जियो एप्प अब आपको एसबीआई और जियो पेमेंट बैंक की मदद से वित्तीय सेवाएं देगी।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
