अमेजन को तीसरी तिमाही में अनुमान से कम रेवेन्यू से बड़ा तगड़ा झटका लगा है।
अमेजन को तीसरी तिमाही में अनुमान से कम रेवेन्यू से बड़ा तगड़ा झटका लगा है। इसके चलते शुक्रवार को दुनिया की सबसे बड़ी ई-कॉमर्स कंपनी के स्टॉक में लगभग 8 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई।
जिससे उसकी मार्केट वैल्यू लगभग 68 अरब डॉलर यानी 5 लाख करोड़ रुपए घट गई। इसके साथ ही अमेजन ने माइक्रोसॉफ्ट के हाथों दुनिया की दूसरी बड़ी कंपनी का ताज गंवा दिया।
दुनियां की पांच टॉप कंपनियां
ये हैं दुनिया की टॉप 5 कंपनियां एप्पल 1040 अरब डॉलर, माइक्रोसॉफ्ट 821 अरब डॉलर, अमेजन 801 अरब डॉलर, अल्फाबेट गूगल 751 अरब डॉलर, बर्कशायर हाथवे 489 अरब डॉलर
अनुमान से कम रहा रेवेन्यू
बता दें कि गुरुवार की शाम जारी जेफ बेजोस की अगुआई वाली अमेजन के तीसरी तिमाही के नतीजों के मुताबिक, कंपनी की अर्निंग पर शेयर (ईपीएस) मार्केट के अनुमान से बेहतर रही। लेकिन अमेजन का कुल रेवेन्यू अनुमान से कमतर रहा। कंपनी का तीसरी तिमाही का रेवेन्यू 56.60 अरब डॉलर रहा, जो मार्केट एनालिस्ट्स के 57.10 अरब डॉलर के अनुमान से कमतर रहा।
मार्केट वैल्यू लगभग 68 अरब डॉलर घटी
हालांकि स्टॉक में इस गिरावट के साथ कंपनी की मार्केट वैल्यू लगभग 68 अरब डॉलर घट गई। इस प्रकार कंपनी की कुल मार्केट वैल्यू लगभग 869 अरब डॉलर से घटकर 801 अरब डॉलर रह गई। जिससे बिल गेट्स की अगुआई वाली माइक्रोसॉफ्ट से मार्केट वैल्यू के मामले में अमेजन पीछे छूट गई। एक्सपर्ट्स के मुताबिक, यह 29 जनवरी, 2016 के बाद अमेजन के लिए सबसे खराब दिन है।
हॉलिडे सीजन के लिए दिया कमजोर गाइडैंस
वहीं कंपनी ने हॉलिडे सीजन के लिए दिए गए गाइडैंस को भी खासा कमजोर माना जा रहा है। जिससे अमेजन के स्टॉक को लेकर मार्केट का सेंटीमेंट कमजोर हुआ है। अमेजन ने दिसंबर, 2018 में समाप्त होने वाली चौथी तिमाही के लिए 2.1 अरब डॉलर से 3.6 अरब डॉलर के बीच ऑपरेटिंग इनकम का अनुमान जाहिर किया है जो मार्केट के 3.9 अरब डॉलर के अनुमान से खासा कम है।
एडवर्टाइजिंग बिजनेस में 2.5 अरब डॉलर की कुल बिक्री
दूसरी तरफ नतीजों पर गौर करें तो अमेजन का क्लाउड कंप्यूटिंग बिजनेस और एडवर्टाइजिंग बिजनेस अभी भी अच्छा प्रदर्शन कर रहा है। अमेजन वेब सर्विसेस ने तिमाही में 2.1 अरब डॉलर की ऑपरेटिंग इनकम दर्ज की, जो अनुमान से बेहतर रही। अमेजन की एक और मेन कैटेगरी माने जाने वाले एडवर्टाइजिंग बिजनेस में 2.5 अरब डॉलर की कुल बिक्री दर्ज की गई।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications