शुक्रवार को सप्ताह के आखिरी दिन घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई।
शुक्रवार को सप्ताह के आखिरी दिन घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई। एशियाई बाजारों से मिले निगेटिव संकेतों और रुपये में गिरावट से सेंसेक्स और निफ्टी गिरावट के साथ खुले। वहीं शुरूआती बाजार में सेंसेक्स 200 अंकों से ज्यादा टूट गया है।
वहीं निफ्टी 10,100 के नीचे फिसल गया है। दूसरी ओर यस बैंक में 15 फीसदी की गिरावट दर्ज की गयी है। सेक्टोरल इंडेक्स में एनएसई पर सिर्फ फार्मा और पीएसयू बैंक इंडेक्स में बढ़त है। जबकि बैंक, ऑटो, मेटल, आईटी और रियल्टी लाल निशान में है।

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली
वहीं लार्जकैप के साथ मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों में भी बिकवाली दिख रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.47 फीसदी गिरा है जबकि निफ्टी मिडकैप 100 इंडेक्स 0.49 फीसदी टूटा है। बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 0.54 फीसदी लुढ़का है।
आज के टॉप गेनर्स एंड लूजर्स
कारोबार के दौरान दिग्गज शेयरों में टाटा मोटर्स, अडानी पोर्ट्स, सन फार्मा और हीरो मोटोकॉर्प में तेजी है। हालांकि यस बैंक, एनटीपीसी, एशियन पेंट्स, भारती एयरटेल, कोटक बैंक, आईसीआईसीआई बैंक, मारुति, टीसीएस, एचडीएफसी, आईटीसी, आरआईएल, एचडीएफसी, बैंक, एचयूएल और ओएनजीसी गिरे हैं।
अमेरिकी बाजारों में जोरदार तेजी देखने को मिली
हालांकि बता दें कि गुरुवार को अमेरिकी बाजारों में जोरदार तेजी देखने को मिली। गुरुवार के कारोबार में डाओ जोंस 401 अंक चढ़कर 24,985 के स्तर पर बंद हुआ। नैस्डैक 210 अंक की मजबूती के साथ 7,318 के स्तर पर बंद हुआ। एसएंडपी 500 इंडेक्स 49 अंक की उछाल के साथ 2,706 के स्तर पर बंद हुआ।
शुक्रवार को रुपये में 14 पैसे की कमजोरी
बता दें कि शुक्रवार को रुपये में कमजोरी है। डॉलर के मुकाबले रुपया 14 पैसे कमजोर होकर 73.42 के स्तर पर खुला। गुरूवार को रुपया 73.28 प्रति डॉलर पर बंद हुआ था। जियो-पॉलिटिकल टेंशन बढ़ने की आशंका, यूएस बॉन्ड में मजबूती, डॉलर की डिमांड बढ़ने और विदेशी संस्थागत निवेशकों द्वारा कैपिटल मार्केट से निकासी बढ़ने की वजह से रुपये में कमजोरी आईहै। हालांकि, क्रूड में नरमी की वजह से रुपये में बड़ी गिरावट नहीं आई है। बुधवार को रुपया 41 पैसे की तेजी के साथ तीन सप्ताह से भी अधिक समय के उच्च स्तर पर बंद हुआ था।
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा



Click it and Unblock the Notifications