प्रमुख एफएमसीजी कंपनी आईटीसी का मुनाफा वित्त वर्ष 2019 की दूसरी तिमाही में 12 फीसदी बढ़ गया है।
प्रमुख एफएमसीजी कंपनी आईटीसी का मुनाफा वित्त वर्ष 2019 की दूसरी तिमाही में 12 फीसदी बढ़ गया है। इस दौरान कंपनी को 2954.67 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है। जबकि वित्त वर्ष 2018 की दूसरी तिमाही में कंपनी को 2639.84 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। वहीं, पिछली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 2818.68 करोड़ रुपये रहा था।

आय 14.80 फीसदी बढ़कर 11,776.63 करोड़
दूसरी तिमाही में आईटीसी की आय करीब 15 फीसदी बढ़कर 11776.63 करोड़ रुपये रही। जबकि पिछली तिमाही में आईटीसी की कुल आय 11278.44 करोड़ रुपये थी।
सिगरेट कारोबार में 10.36 फीसदी बढ़कर 5026.06 करोड़ रुपये
हालांकि सेग्मेंट के हिसाब से देखें तो सिगरेट कारोबार से कंपनी को होने वाली आय 10.36 फीसदी बढ़कर 5026.06 करोड़ रुपये रही है। जबकि एक साल पहले समान अवधि में सिगरेट कारोबार से 4554.21 करोड़ रुपये आय हुई थी। सिगरेट कारोबार का एबिट मार्जिन 72.3 फीसदी से घटकर 71.2 फीसदी रहा है।
4 फीसदी तक की गिरावट
आईटीसी के शेयर में 4 फीसदी तक गिरावट आई। बीएसई पर 3.83 फीसदी लुढ़ककर 276.25 रुपए के भाव पर आ गया। फिलहाल शेयर 2.28 फीसदी की गिरकर 280.70 रुपए के भाव पर है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications