इनकम टैक्स डिपार्टमेंट भगोड़े विजय माल्या की कंपनी के शेयर नहीं खरीदने का अलर्ट जारी किया है।
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट भगोड़े विजय माल्या की कंपनी के शेयर नहीं खरीदने का अलर्ट जारी किया है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का कहना है कि डेट रिकवरी ट्रिब्यूनल-II 30 अक्बूटर को ई-ऑक्शन के जरिए यूनाइटेड रेसिंग एंड ब्लडस्टॉक ब्रीडर्स लिमिटेड यूआरबीबीएल के 41 लाख शेयर बेच रही है। आईटी अधिकारी एन. राठी का कहना है कि शेयरों का कब्जा विभाग के पास है। इसलिए लोग अपने रिस्क पर ऑक्शन में शामिल हों।

यूआरबीबीएल के शेयर कस्टडी में
बता दें कि इनकम टैक्स डिपार्टमेंट टैक्स चोरी के मामले में माल्या से वसूली करना चाहता है। यहीं कारण हैं कि विभाग ने यूआरबीबीएल के शेयर कस्टडी में ले रखे हैं। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के मुताबिक इस मामले में शेयरों का ट्रांसफर नहीं किया जा सकता।
वहीं डेट रिकवरी ट्रिब्यूनल बैंकों के बकाया की वसूली के लिए माल्या की कंपनी के शेयर बेचना चाहता है। विजय माल्या की कंपनी किंगफिशर एयरलाइंस ने 2008 से 2012 के बीच बैंकों से लोन लिया था।
मालया पर बैंकों के 9000 करोड़ रुपये बकाया
हालांकि बता दें कि मालया पर बैंकों के 9000 करोड़ रुपये बकाया है। लोन नहीं चुकाने पर मार्च 2016 में वह लंदन भाग गया। वहीं उसके खिलाफ यूके की अदालत में भी वसूली और प्रत्यपर्ण का मामला चल रहा है। माल्या ने हॉर्स रेसिंग और ब्रीडिंग के लिए 1988 में यूनाइटेड रेसिंग एंड ब्लडस्टॉक ब्रीडर्स लिमिटेड कंपनी बनायी थी। साल 1992 में माल्या ने बैंगलुरु से 70 किमी की दूरी पर स्थित कुनिगल स्टड फार्म को भी खरीद लिया।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
